फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   facebook said on America election, Russian Posts reached to 12.6 million people

अमेरिकी चुनावों में रूस के दखल पर बोला फेसबुक, 12.6 करोड़ लोगों तक पहुंचे पोस्ट

Tue, 31 Oct 2017 03:40 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 31 Oct 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
facebook said on America election, Russian Posts reached to 12.6 million people
trump

फेसबुक ने कहा है कि पिछले दो सालों में रूस के यूजर्स की ओर से पोस्ट की गई सामग्रियां 12.6 करोड़ अमेरिकियों तक पहुंची हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट के अनुसार, 2016 के राष्ट्रपति चुनावों से पहले और बाद में इस तरह की 80,000 पोस्ट जारी की गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  अमेरिकी सीनेटरों की मांग, कहा- पाकिस्तान पर रखी जाए 'खास नजर'
विज्ञापन


इनमें अधिकांश पोस्ट विभाजनकारी सामाजिक और राजनीतिक संदेशों वाली थी। फेसबुक पर ऐसे समय आंकड़े जारी किए हैं जब सीनेट में इस बात पर सुनवाई होने जा रही है कि इन लोकप्रिय वेबसाइटों पर रूस ने कितना प्रभाव डाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है कि उसने पिछले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, जिसमें हिलेरी क्लिंटन को हरा कर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने। फेसबुक के ताजे आंकड़ों की पुष्टि समाचार एजेंसी रायटर्स और वॉशिंगटन पोस्ट अख़बार ने की है. 


इसके अनुसार, जून 2015 से अगस्त 2017 के बीच 80 हजार पोस्ट प्रकाशित हुईं। फेसबुक ने कहा कि क्रेमलिन से जुड़ी रूसी कंपनी ने ये पोस्ट डाले थे। रॉयटर्स के मुताबिक, फेसबुक के प्रतिनिधि कोलिन स्ट्रेच ने लिखा है, "ये कार्रवाईयां फेसबुक के कम्युनिटी बनाने के मिशन के विरोध में की गई थीं। और हम इस नए खतरे से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 

पढ़ें:  अमेरिका ने फिर लगाई पाक को फटकार, कहा- आतंकवाद खत्म करो वरना हम एक्शन लेंगे

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, सोमवार को गूगल ने भी जानकारी दी है कि रूसी ट्रोल्स ने 18 अलग अलग चैनलों पर 1,000 वीडियो अपलोड किए हैं। रॉयटर्स के अनुसार, इस बीच ट्विटर ने उन सभी संदिग्ध 2,752 खातों को निलंबित कर दिया है जिनके संबंध रूस के इंटरनेट रिसर्च एजेंसी से जुड़े होने का संदेह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed