{"_id":"3003b9f0-5a20-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-is-most-searched-word-on-wikipedia","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकीपीडिया पर सबसे ज़्यादा खोज फ़ेसबुक की","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
विकीपीडिया पर सबसे ज़्यादा खोज फ़ेसबुक की
Updated Wed, 09 Jan 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2012 में विकीपीडिया पर सर्वाधिक खोजी गई सामग्री के बारे में ये जानकारी सामने आई है कि इस ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया के अलग-अलग भाषाई संस्करणों में मशहूर हुए लेखों में आश्चर्यजनक अंतर है।
विज्ञापन
एक ओर जहां इसके अंग्रेजी संस्करण में फेसबुक अव्वल रहा, वहीं जापान में वयस्क फिल्मों की एक अदाकारा की तलाश सबसे ज़्यादा रही।
हॉलैंड में दुनिया के सबसे खतरनाक और दुर्गम रास्ते के तौर पर चीन के हुआशान पर्वत को सबसे अधिक बार खोजा गया।
जर्मनी के लोगों की दिलचस्पी उस रास्ते को लेकर सबसे ज्यादा रही जो आगे जाकर बंद हो जाता हो।
विकीट्रेंड्स परियोजना के एक हिस्से के तौर पर इन आंकड़ों का प्रकाशन स्वीडन के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोहान गुनारसन ने किया। खुद उनके देश में स्वीडन को समर्पित एक पेज सबसे अधिक बार देखा गया।
विज्ञापन
लोगों की दिलचस्पी
विकिपीडिया पर भी फेसबुक बहुत लोकप्रिय हुआ है
सूची के आखिर में शामिल जानकारी भी कम दिलचस्प नहीं है। ईरान, उसकी राजधानी तेहरान और देश के नव वर्ष समारोह भी फारसी भाषा के संस्करण में खासे पसंद किए गए हैं।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि सेक्स, महिलाओं में ख़तना और समलैंगिकता जैसे विषय भी खोजे गए पहले दस विषयों की सूची में शामिल हुए हैं।
अरबी भाषा में लोगों की दिलचस्पी मिस्र को लेकर सबसे ज्यादा रही है। इसके बाद ऑटोमन सेना के कमांडर रहे मोहम्मद अली पाशा की पारी रही। पाशा ने वर्ष 1805 में देश की सत्ता संभाली थी। बहुत से लोग उन्हें 'आधुनिक' मिस्र का संस्थापक मानते हैं।
इंडोनेशियाई संस्करण में खेलों को लेकर लोगों की दिलचस्पी गौर करने लायक है। वॉलीबाल और बॉस्केटबॉल पहली सात की सूची में शामिल किए गए हैं।
अमेरिकी टेलीविजन को लेकर इटली के लोगों का रुझान भी कम दिलचस्प नहीं है। इस सूची में 'ग्रे एनॉटॉमी' सबसे ऊपर रही, फिर 'गॉसिप गर्ल' और उसके ठीक बाद 'वैम्पायर डायरीज़'।
रूसी संस्करण में रूस से ही जुड़े एक लेख को सबसे अधिक बार पढ़ा गया, जबकि इस लिस्ट में पॉर्न साइट और बेरोज़गारी जैसे मुद्दे भी शामिल थे।
कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर, डेनमार्क और नॉर्वे दोनों ही देशों की भाषा में टॉप टेन में रहे। हालांकि वह अंग्रेजी समेत स्पैनिश, फ्रेंच, पुर्तगाली, इतालवी जैसी कई भाषाओं के संस्करण में ब्रिटिश 'बैंड वन डिरेक्शन' से पिछड़ गए।
थाईलैंड की तस्वीरें
इसी तरह की एक सूची इंस्टाग्राम ने भी जारी की है
फेसबुक की फोटो शेयर करने वाली सर्विस 'इंस्टाग्राम' ने भी वर्ष 2012 का ऐसा ही एक लेखा-जोखा जारी किया है। हालांकि यह विकीपीडिया की इस लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है।
इंस्टाग्राम ने 'थीम्स' की बजाए जगहों को वरीयता दी है। उसकी सूची में बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे की तस्वीर अव्वल रही है। इस जगह की दस हज़ार से भी ज्यादा तस्वीरे ली गईं हैं। इसके बाद शहर के सियाम पैरागॉन शापिंग मॉल दूसरे स्थान पर रहा।
थाईलैंड में हाल ही में थ्री-जी मोबाइल नेटवर्क के लाइसेंस की नीलामी की गई थी। उसकी प्राथमिकताओं में मुफ्त में वाई-फाई कनेक्टिविटी मुहैया कराना भी शामिल है।