फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   facebook google founders announce noble prize for life science research

नोबेल की इनामी राशि से दोगुना नया पुरस्कार

Fri, 22 Feb 2013 03:57 PM IST
Updated Fri, 22 Feb 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
facebook google founders announce noble prize for life science research

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए हर साल नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं और इनामी राशि होती है 12 लाख डॉलर।

विज्ञापन


लेकिन अब विश्व की कुछ नामी हस्तियों ने मिलकर ‘लाइफ साइंस’ में शोध के लिए अलग से एक विशेष पुरस्कार रखा है जिसकी इनामी राशि नोबेल पुरस्कार से भी दोगुनी होगी। इन्हें 30 लाख डॉलर मिलेंगे।

ये पुरस्कार उन लोगों को दिया जाएगा जो पेचीदा बीमारियों के इलाज के लिए शोध करेंगे ताकि जीवन प्रत्याशा को और बढ़ाया जा सके।

चयन
ये इनाम देने के लिए जो लोग आगे आए हैं उनमें फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग, आर्ट लेविनसन ( ऐपल के बोर्ड के चेयरमैन), रूसी उद्यमी यूरी मिलनर, गूगल के सह संस्थापक सर्गे ब्रिन शामिल हैं।
विज्ञापन


ब्रेकथ्रू प्राइज इन लाइफ साइंसेज नाम के इस पुरस्कार के लिए इस बार 11 लोगों को चुना गया है। कोई भी किसी अन्य व्यक्ति को पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इनाम कई लोगों को साझा रूप से भी दिया जा सकता है. योग्य उम्मीदार एक से ज़्यादा बार भी पुरस्कार जीत सकता है। इसमें उम्र की भी कोई सीमा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed