फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   facebook ceo mark zuckerberg warren buffett wealth

वारेन बफेट के बराबर हुई जुकरबर्ग की संपत्ति, फेसबुक डाटा लीक विवाद का भी नहीं पड़ा असर

Fri, 22 Jun 2018 05:42 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Fri, 22 Jun 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
facebook ceo mark zuckerberg warren buffett wealth
मार्क जुकरबर्ग

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के सबसे धनवान लोगों में से एक वारेन बफेट को बहुत जल्द पीछे छोड़ने की स्थिति में आने वाले हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक फिलहाल जुकरबर्ग की कुल संपत्ति बर्कशियर हैथवे इंक के चेयरमैन वारेन बफेट के बराबर हो गई है।

विज्ञापन

 
जुकरबर्ग की संपत्ति में यह इजाफा इस साल उनके डाटा लीक विवाद में घिरने के बावजूद हुआ है, जिसके चलते फेसबुक के शेयरों में 18 फीसदी तक की गिरावट आई है। वारेन बफेट के मुकाबले उम्र में करीब 50 साल छोटे मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति अब 81.6 अरब डॉलर हो गई है। 
विज्ञापन


भारतीय मुद्रा में दोनों की संपत्ति करीब पांच लाख 50 हजार करोड़ रुपए के बराबर है। वारेन बफेट भी 87 साल की उम्र में इतनी ही संपत्ति के मालिक हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स की यह जानकारी न्यूयॉर्क शेयर बाजार के प्रतिदिन अपडेट होने वाली कारोबारी सूचना के आधार पर मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ई-रिटेल कंपनी अमेजॉन के मुखिया जेफ बेजॉस की दौलत 144.8 अरब डॉलर है और बिल गेट्स के पास 92.8 अरब डॉलर की दौलत है। इस हिसाब से 34 साल के मार्क अब अमेजॉन प्रमुख बेजॉस और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स से ही पीछे छूट रहे हैं।  

फेसबुक अधिकारियों को भी हुआ लाभ

फेसबुक के शेयर 27 मार्च को 152.22 डॉलर के स्तर पर थे, जो अब 202 डॉलर पर पहुंच गए हैं। इस उछाल के चलते कंपनी के अधिकारियों को भी बड़ा लाभ हुआ है। कंपनी के सीओओ शेरिल सैंडबर्ग की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर के करीब हो गई है जबकि चीफ टेक्नालॉजी अधिकारी माइकल स्क्रोफर की संपत्ति भी 22.5 करोड़ डॉलर हो गई है।


बफेट की रैंकिंग में आई है गिरावट

ब्लूमबर्ग इंडेक्स की इस सूची में दुनिया के शीर्ष 500 रईस लोगों को शामिल किया जाता है। पिछले दिनों बड़े पैमाने पर चैरिटी करने के बाद से दुनिया के सबसे रईस लोगों में से एक वारेन बफेट की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गी है। उन्होंने बर्कशियर हैथवे क्लास बी के 29 करोड़ शेयर्स को गेट्स फाउंडेशन के लिए दान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed