{"_id":"5a21ecc74f1c1b4c528b6fb4","slug":"facebook-ceo-mark-zuckerberg-s-sister-randy-sexually-harassed-on-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुकरबर्ग की बहन का फ्लाइट में यौन उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर बयां की आपबीती","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जुकरबर्ग की बहन का फ्लाइट में यौन उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर बयां की आपबीती
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Dec 2017 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की बहन और फेसबुक की पूर्व कर्मचारी रैंडी जुकरबर्ग ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट में उसका यौन उत्पीड़न किया गया। अलास्का एयरलाइंस ने अपनी जांच में दावा किया है कि फ्लाइट एटेंडेंट ने सहयात्री को यौन उत्पीड़न करने से नहीं रोका।
विज्ञापन
रैंडी जुकरबर्ग ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लॉस एंजिल्स और मजात्लान (मेक्सिको) के बीच उड़ान के दौरान उनके साथ हुई घटना का विस्तृत ब्योरा दिया।
रैंडी ने सिएटल स्थित एयरलाइन को पत्र लिख कर कहा कि वह फ्लाइट में उसके पास बैठे एक आदमी से बेहद असहज थीं। उस आदमी ने फर्स्ट क्लास सेक्शन में शराब परोसे जाने के वक्त मेरी और वहां बैठे अन्य यात्रियों की ओर लगातार अश्लील इशारे किए और भद्दी टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
रैंडी ने कहा कि उन्होंने फ्लाइट एटेंडेंट से उस व्यक्ति की शिकायत की, लेकिन उसने शिकायत को हलके में लिया।
उन्होंने कहा कि जब उनसे कहा गया कि उस बात को अपने ऊपर मत लें और विमान के पिछले हिस्से में सीट बदलने का प्रस्ताव दिया, तो वह काफी परेशान हो गईं।
उन्होंने दूसरी सीट लेने से इनकार कर दिया। रैंडी ने लिखा कि उन्हें एयरलाइन पर काफी गुस्सा आया, क्योंकि उसने जानबूझकर उस आदमी को महिलाओं के उत्पीड़न की छूट दे रखी थी।
विज्ञापन