फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   eugene, hansen and shiller got nobel prize in economic sciences

संयुक्त रूप से तीन लोगों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

Mon, 14 Oct 2013 06:52 PM IST
Updated Mon, 14 Oct 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
eugene, hansen and shiller got nobel prize in economic sciences

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार इस साल तीन लोगों को संयुक्त रूप से दिया गया है। ये हैं यूजीन फामा, पीटन हान्सेन और रॉबर्ट शिलर।

विज्ञापन


पुरस्कार देने वाली समिति ने कहा कि उन्हें यह पुरस्कार "पूंजी के मूल्यों के लिए इमपिरिकल विश्लेषण" के लिए दिया गया है।

समिति का कहना है कि इन तीनों के अलग-अलग किए गए काम ने "पूंजी के मूल्य पर वर्तमान समझ का आधार तैयार किया है।"

करीब 7,34,64,000 रुपए की पुरस्कार राशि तीनों विजेताओं में बराबर बांटी जाएगी।

नोबेल मिलने की वजह?

शिकागो विश्वविद्यालय के यूजीन फ़ामा ने अपने शोध में बताया था कि अल्पकाल में अंश मूल्य (शेयर प्राइस) का अनुमान लगाना बेहद कठिन होता है और नई जानकारी को जल्द ही कीमत में शामिल किया जा सकता है।

nobel economics
विज्ञापन














समिति कहना था कि फ़ामा के इस तथ्य का आने वाले शोधकार्य पर "महत्वपूर्ण प्रभाव" पड़ा और इसने बाज़ार के चलने को भी बदल दिया।

शिकागो विश्वविद्यालय के ही लार्स पीटर हान्सेन को एक ऐसे सांख्यिकीय प्रणाली को विकसित करने के लिए पुरस्कृत किया गया जिससे पूंजी की कीमत की सिद्धातों को परखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


येल विश्वविद्यालय के रॉबर्ट शिलर को 1980 में उनकी इस खोज के लिए पुरस्कृत किया गया कि पूंजी की कीमत में (स्टॉक प्राइस) कंपनी के फ़ायदे के मुकाबले ज़्यादा उतार चढ़ाव होता है।

अर्थशास्त्र के साथ ही वर्ष 2013 के सभी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है।

अर्थशास्त्र का नोबेल 1668 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने स्वीडिश उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल की याद में शुरू किया था।

इससे पहले अल्फ्रेड नोबेल ने 1895 में पांच क्षेत्रों- मेडिसिन, रसायन, भौतिकी, साहित्य और शांति के लिए नोबेल पुरस्कार शुरू किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed