{"_id":"597faeed4f1c1bad318b46ad","slug":"einstein-s-picture-is-auctioned-for-one-million-25-thousand-dollars","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइंस्टीन की तस्वीर एक लाख 25 हजार डॉलर में नीलाम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आइंस्टीन की तस्वीर एक लाख 25 हजार डॉलर में नीलाम
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:57 AM IST
विज्ञापन
Albert Einstein
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ तस्वीर अमेरिका में नीलामी के दौरान एक लाख 25 हजार डॉलर (80 लाख रुपये) में बिकी। इस तस्वीर में वे मजाकिया ढंग से अपनी जीभ बाहर निकाले हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 14 मार्च, 1951 को नोबल पुरस्कार विजेता के 72वें जन्मदिन पर ऑर्थर सासे ने ली थी।
विज्ञापन
फोटोग्राफ खींचने वाले सासे को आइंस्टीन की इस तस्वीर को छापने में पहले पहल काफी दुविधा महसूस हुई थी। नेट डी सेंडर्स ऑक्शन्स के मुताबिक, जब तस्वीर छप गई तो उसे देखकर आइंस्टीन इतने आनंदित हुए कि उन्होंने इसकी कई प्रतियों का ऑर्डर दिया ताकि इसे वे अपने करीबी दोस्तों को दे सकें।
विज्ञापन
तस्वीर में केवल आइंस्टीन को दिखाने के लिए कोई कांट-छांट नहीं की गई है। इसमें वह अमेरिका के प्रिंसटन में इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्डटी के प्रमुख फ्रेंक ऐडीलोट और उनकी पत्नी के बीच बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह प्रिंसटन क्लब में उनके जन्मदिन के समारोह के बाद की तस्वीर है। तस्वीर पर बायीं ओर आइंस्टीन ने हस्ताक्षर किया हुआ है। इसका आकार 7 गुणा 10 है और यह काफी अच्छी स्थिति में है।