फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Moab bomb : Eight things to know about GBU-43, 'the mother of all bombs'

अमेरिका ने ISIS पर गिराया सबसे बड़ा बम, जानिए 8 खास बातें

Fri, 14 Apr 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 14 Apr 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Moab bomb : Eight things to know about GBU-43, 'the mother of all bombs'
मदर ऑफ ऑल बम (फाइल फोटो)

आतंकवाद पर कार्रवाई के तहत अमेरिका ने गुरुवार को पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के अचिन जिले में आईएसआईएस के ठिकानों को नष्ट करने के लिए 'GBU-43' नाम का गैर परमाणु बम गिराया है। इस बम को 'मदर ऑफ आल बम' (MOAB) निकनेम दिया गया है। इसे अमेरिका का सबसे शक्तिशाली बम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IS के ठिकाने को तबाह करने के लिए अमेरिका ने अफगानिस्तान पर गिराया 10 टन का बम 
विज्ञापन


जानें इस बम की 8 खास बातें -

- इस बम का वजन 21,600 पाउंड यानी करीब 10 क्विंटल है, जिसे GBU-43/B मैसिव ऑर्डिनेंस एयर ब्लास्ट (MOAB) बम जीपीएस गाइडेड है।

- ये ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिका ने इस बम का इस्तेमाल प्रतिरोध या युद्ध के लिए किया हो। 

- इस बम को अमेरिकी सेना के अधिकारी अल्बर्ट वेमोर्ट्स ने विकसित किया था और इसका परीक्षण 2003 में पहली बार किया गया था।

- परीक्षण के बाद इस बम को इराक युद्ध के दौरान बनाया गया था, लेकिन इसका इस्तेमाल पहली बार अब किया गया है।

- प्रत्येक MOAB बम की लागत लगभग 1.60 करोड़ डॉलर पड़ती है।

- रूस ने भी इससे भी ज्यादा शक्तिशाली बम विकसित किया है, जिसे रूस ने फादर ऑफ ऑल बम (FOAB) का नाम दिया है। 

- बम का आकार 30 फुट (9 मीटर) लंबा तथा 40 इंच (एक मीटर) चौड़ा होता है।

- यह बम जमीन से छह फुट ऊपर ही फट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed