फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   edward snowden apply for asylum in russia

स्नोडेन ने रूस से मांगी राजनीतिक शरण

Tue, 02 Jul 2013 01:30 AM IST
Updated Tue, 02 Jul 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
edward snowden apply for asylum in russia

अमेरिकी ख़ुफिया सूचनाएं लीक करने के आरोपी एडवर्ड स्नोडेन ने रूस से राजनीतिक शरण मांगी है। रूसी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्रालय के कॉन्सुल किम शेवचेन्को ने कहा है कि स्नोडेन की तरफ़ से ये आवेदन रविवार रात दिया गया। हालांकि क्रैमलिन ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन


माना जाता है कि 30 साल के पूर्व सीआईए अधिकारी स्नोडेन मॉस्को हवाई अड्डे के एक होटल में रुके हुए हैं।

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि स्नोडेन वहां रह सकते हैं, जब तक कि वो उनके 'अमेरिकी सहयोगियों को नुकसान नहीं पहुंचाते।'

अमेरिका की प्रतिक्रिया

अमेरिका ने इस मामले में ताज़ा हालात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि तंजानिया के दौरे पर गए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वाशिंगटन और मॉस्को में स्नोडेन के मामले में 'उच्चस्तरीय' बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'हमें उम्मीद है कि रूसी सरकार अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के बारे में सामान्य प्रक्रिया और क़ानून के मुताबिक फ़ैसला लेगी'


रूस की इंटरफ़ैक्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक स्नोडेन का राजनीतिक शरण संबंधी आवेदन मॉस्को के शेरेमेट्येवो एयरपोर्ट पर मौजूद एक कॉन्सुलर अधिकारी को सौंप दिया गया।

न्यूज़ एजेंसी ने किम शेवचेन्को के हवाले से कहा है कि स्नोडेन का ये आवेदन साराह हैरीसन ने अधिकारी को सौंपा। साराह स्नोडेन की प्रतिनिधि के बतौर काम कर रही हैं और विकीलीक्स की क़ानूनी मामलों की टीम की सदस्य भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed