फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   edward snowden accepts he is a spy

'मैं प्रशिक्षित जासूस था, सीआईए के लिए की जासूसी'

Wed, 28 May 2014 05:24 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
edward snowden accepts he is a spy

अमेरिकी सरकार के इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कार्यक्रम की जानकारी लीक करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनएसए के पूर्व कांट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन ने ख़ुद को एक प्रशिक्षित जासूस बताया है जिसे इलेक्ट्रॉनिक जासूसी में महारत हासिल थी।

विज्ञापन


उन्होंने उन दावों को ख़ारिज कर दिया जिसमें उन्हें एक छोटा-मोटा विश्लेषक बताया गया था।

एनबीसी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में 30 साल के स्नोडेन ने इस बात को दोहराया कि उन्होंने सीआईए और एनएसए के जासूस के रूप में विदेशों में काम किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इंसानी जासूसों की तुलना में कंप्यूटर से ज्यादा सूचनाएं हासिल कर रहा है। स्नोडेन मई 2013 में अमेरिका से भाग गए थे। अभी वो रूस में अस्थायी रूप से शरण लिए हुए हैं।

विज्ञापन

खुद को बताया जासूस

edward snowden accepts he is a spy

पिछले साल स्नोडेन ने 'वॉशिंगटन पोस्ट' और 'गार्डियन' अख़बार को एनएसए के गुप्त दस्तावेजों का ख़जाना सौंपा था।

लीक किए गए इन दस्तावेजों में अन्य चीजों के अलावा अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों से किए गए लाखों टेलीफ़ोन कॉल्स का ब्यौरा भी था जिनकी एनएसए ने जासूसी की थी। इससे पता चला कि एनएसए ने विदेशी नेताओं की भी जासूसी की।

स्नोडेन की ओर से किए इस खुलासे ने अमेरिका में एनएसए की भूमिका को लेकर बहस को तेज़ कर दिया। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस से कहा है वो एनएसए को फ़ोन कॉल्स के आंकड़े जुटाने से रोके और टेलीकॉम कंपनियों से आंकड़े हासिल करने के लिए अदालत से अनुमति लेने को कहे। प्रतिनिधि सभा ने अभी पिछले हफ़्ते ही एक क़ानून पास कर उसे सेनेट को भेजा है।

सीआईए-एनएसए के लिए की जासूसी

edward snowden accepts he is a spy

एनबीसी के ब्रायन विलियम्स को दिए इंटरव्यू में स्नोडेन ने कहा, ''मुझे एक जासूस के रूप में प्रशिक्षित किया गया था। मैंने एक जासूस के रूप में काम किया, मैंने अंडरकवर के तौर पर विदेशों में काम किया। मुझे जो नाम दिया गया था, वो मेरा नहीं था।" लेकिन उन्होंने ख़ुद को एक तकनीकी विशेषज्ञ बताया जो एजेंटों की नियुक्ति नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा, ''मैंने जो किया वह यह कि अमेरिका के लिए काम करने के लिए मशीनें रखीं। इसे मैंने ज़मीनी स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक किया। लेकिन अब सरकार इन चीजों से इनकार कर रही हैं। अब वो इसे दूसरे रूप में कह सकते हैं कि, आप जानते हैं, वह एक निचले स्तर का विश्लेषक था।"

लेकिन स्नोडेन ने कहा कि उन्होंने विदेशों में सीआईए और एनएसए के जासूस के रूप में काम किया और सेना की जासूसी एजेंसियों में व्याख्यान भी दिया। स्नोडेन जब अमेरिका से भागे तो वह बूज़ एलन के लिए तकनीशियन के रूप में काम कर रहे थे। यह कंपनी एनएसए के लिए काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed