फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   E-mail opened the secret chief of the CIA's girlfriend

खतों ने खोला पेट्रियस की महबूबा का राज

Sun, 11 Nov 2012 06:20 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2012 06:20 PM IST
विज्ञापन
E-mail opened the secret chief of the CIA's girlfriend

अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए प्रमुख डेविड पेट्रियस के विवाहेतर संबंधों की बात उस जांच के दौरान सामने आई जो उनके जीमेल अकाउंट के भेदे जाने के शक को लेकर की जा रही थी।

विज्ञापन


अमरीका की आंतरिक जांच एजेंसी की छान-बीन में ये बात सामने आई कि पेट्रियस और उनकी जीवनी लेखिका पाउला ब्रॉडवेल के बीच प्रेम-संबंध हैं। ख़बरों में ये बात आंतरिक ख़ुफ़िया एजेंसी के गुमनाम अधिकारी के हवाले से कही गई है।
विज्ञापन


जनरल डेविड पेट्रियस ने गत शुक्रवार ये कहते हुए इस्तीफ़ा दे दिया कि मुल्क की मुख्य ख़ुफ़िया एजेंसी के मुखिया के तौर पर उनका व्यवहार 'अस्वीकार्य' है। उनका इस्तीफ़ा बराक ओबामा के दूबारा राष्ट्रपति चुने जाने के ठीक तीन दिन बाद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ग़लत फ़ैसला'
साल 2011 में सीआईए का पद संभालने से पहले वो इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय फ़ौज का नेतृत्व कर चुके थे। इराक और अफ़ग़ानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सेना की सफलता को लेकर उनकी तारीफ़े होती रही हैं।

पेट्रियस के संबंधों की बात ई-मेल की जांच के दौरान सामने आई मगर ये ख़बर उनके इस्तीफ़े के बाद फैली। त्यागपत्र की घोषणा करते वक़्त पेट्रियस पश्चात्ताप से भरे दिख रहे थे।

उन्होंने एक बयान में कहा, "37 साल के विवाहित जीवन बिताने के बाद शादी से बाहर मेरा संबंध क़ायम करना एक बहुत ही ग़लत फ़ैसला था।"

पेट्रियस के अनुसार, "इस तरह का कृत्य एक शौहर के तौर पर और हमारी संस्था के मुखिया के तौर पर अस्वीकार्य है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मेरा इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है।"


पाउला ब्रॉडवेल
पाउला ब्रॉडवेल हारवर्ड यूनिवर्सिटी में संयुक्त शोधकर्ता हैं और लंदन के किंग्स कॉलेज से पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने भी उसी वेस्ट प्वाएंट अकादमी से शिक्षा हासिल की थी जहां पेट्रियस किसी समय छात्र हुआ करते थे। वो अपने पति के साथ नार्थ कैरोलाइना में रहती हैं।

उन्होंने अपनी किताब- ऑल इन: द एजुकेशन ऑफ़ जनरल डेविड पेट्रियस के लिए शोध करते समय उन्होंने पेट्रियस के साथ कई माह बिताए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed