फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   During investigation police got 63 fetuses under illegal activities in body cremation home

अवैध गतिविधियों के तहत अमेरिका में छापेमारी के दौरान शवदाह गृह में मिले 63 भ्रूण

Mon, 22 Oct 2018 12:09 PM IST
भाषा, अमेरिका
भाषा, अमेरिका Updated Mon, 22 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
During investigation police got 63 fetuses under illegal activities in body cremation home
crime scene - फोटो : crime scene demo

अमेरिकी शहर डेट्रॉयट में पुलिस को कथित अवैध गतिविधियों की विस्तृत जांच के दौरान एक शवदाह गृह में 63 भ्रूण मिले हैं। अमेरिकी मीडिया की खबरों में यह बात सामने आयी है। जांच अधिकारियों ने पेरी फ्यूनरल होम में शुक्रवार को छापा मारा, जहां उन्हें बक्से में 36 भ्रूणों के अवशेष जबकि बाकि 27 भ्रूण फ्रीजर में मिले।

विज्ञापन

 

‘दि डेट्रॉयट न्यूज’ ने पुलिस प्रमुख जेम्स क्रेग के हवाले से कहा, ‘‘जितनी हमें जानकारी थी यह उससे कहीं ज्यादा है।’’ उन्होंने छापे के बाद संवाददताओं को बताया, ‘‘यह अविश्वसनीय है।’’ 

विज्ञापन

 

मिशिगन राज्य की नियामक एजेंसी ने इस शवदाह गृह के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। एक सप्ताह पहले ही जांच अधिकारियों को शहर में एक अन्य शवदाह गृह की नकली छत में 10 भ्रूण के अवशेष मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेग ने कहा, ‘‘हम अपनी जांच और बढ़ा रहे हैं। हम कारणों को जानना चाहते हैं। क्या यह पैसे के लिए हो रहा था? हम नहीं जानते।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राज्य के निरीक्षकों ने आरोप लगाया कि शवदाह गृह समय पर मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में नाकाम रहा, उन्होंने शवों को दफनाने के लिए अनुमति नहीं ली थी और इसके लिए न ही रिश्तेदारों की तरफ से अनुमति मिली थी।

 

रिपोर्ट में कहा गया कि एक माता-पिता ने पेरी फ्यूनरल होम पर मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य एजेंसियों ने भी आरोप लगाया कि शवदाह गृह ने माता-पिता को सूचित किए बिना तीन साल तक विश्वविद्यालय के मुर्दाघर में भ्रूणों के अवशेषों को संग्रहित करके रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed