फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Dummy title.

बहस में हार के बाद आक्रामक हुए ओबामा

Fri, 05 Oct 2012 10:53 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2012 10:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बहस से पहले ओबामा अपने प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी से थोड़े से ही आगे चल रहे थे

बुधवार को टेलीविजन पर हुई बहस में सर्वेक्षणों में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी को बराक ओबामा से आगे बताया जा रहा है. इसके बाद से ही ओबामा ने रोमनी पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है.

विज्ञापन

गुरुवार को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिट रोमनी पर बेईमान होने का आरोप लगाया.

बुधवार को टेलीविजन पर हुई बहस में माना जा रहा है कि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी चुनावी दौड़ में उनसे आगे निकल गए हैं.

कोलोरेडो राज्य के डेनेवर में एक जनसभा में ओबामा ने मिट रोमनी से अपनी नीतियों के बारे में सच बताने की अपील की.

नील्सन टीवी रेटिंग एजेंसी के मुताबिक बुधवार को हुई इस बहस को करीब चार करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा.

रणनीति में बदलाव

ओबामा के चुनाव का प्रचार कार्य देख रहे लोगों का कहना है कि छह नवंबर को चुनाव से पहले प्रचार की रणनीति में कुछ बदलाव किया जाएगा.

कुछ सर्वेक्षणों में कहा गया है कि इस पहली टेलीविजन बहस में रोमनी ने ओबामा पर बढ़त बना ली है.

सर्वेक्षण के मुताबिक अर्थव्यवस्था में सुधार, रोजगार सृजन और वित्तीय घाटे के प्रबंधन संबंधी रोमनी के विचारों ने लोगों को काफी प्रभावित किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को अपने करीब 12 हजार समर्थकों को संबोधित करते हुए बराक ओबामा ने कहा, “जब मैं मंच पर पहुंचा तो मेरी मुलाकात इस जोशीले व्यक्ति से हुई, जिसका दावा था कि वो मिट रोमनी है.”

ओबामा का आगे कहना था, “लेकिन ये व्यक्ति रोमनी नहीं हो सकता था क्योंकि वास्तविक रोमनी पिछले एक साल से देश भर में इस वादे के साथ घूम रहा है कि वो पांच खरब डॉलर की कर कटौती करेगा जो कि अमीरों को फायदा पहुंचाने वाला कदम है.”

ओबामा का कहना था कि गवर्नर रोमनी अपने प्रदर्शन पर खुश हो सकते हैं लेकिन यदि वो अमरीका का राष्ट्रपति बनना चाहते हैं तो उन्हें अमरीकी जनता को सच बताना होगा.

ऐसी ही बातें ओबामा ने बाद में विस्कोंसिन-मैडिसन विश्वविद्यालय में भी करीब तीस हजार लोगों की भीड़ के सामने कहीं.

रोमनी ने बुधवार को टीवी पर बहस के दौरान पांच खरब डॉलर की कर कटौती संबंधी बातों से साफ इंकार किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed