फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   due to trump tough visa policies Indian tourists ignore to travel to america

वो वजह जिसके चलते अब अमेरिका जाना पसंद नहीं करते भारतीय टूरिस्ट

Tue, 19 Dec 2017 11:02 AM IST
एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Updated Tue, 19 Dec 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
due to trump tough visa policies Indian tourists ignore to travel to america

साल 2017 के प्रथम छह माह में अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या उल्लेखनीय ढंग से कम हुई है। यूएस नेशनल ट्रेवल एंड टूरिज्म ऑफिस की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इन छह महीनों (जनवरी से जून) में भारत से अमेरिका जाने वाले लोगों की तादाद में 12.9 फीसदी की गिरावट आई है। विशेषज्ञों ने नोटबंदी व जीएसटी को इसका बड़ा कारण बताया है। इसका एक कारण अमेरिका में वीजा मिलने की प्रक्रिया में असमर्थता भी बताई गई।

विज्ञापन


अप्रैल, मई और जून की दूसरी तिमाही में यह गिरावट 18.3 प्रतिशत तक पहुंच गई। ब्रांड यूएसए के अध्यक्ष व सीईओ क्रिस थॉम्पसन ने एक साक्षात्कार में कहा कि 2017 के प्रारंभ में भारतीय यात्रियों की संख्या में यह बड़ी कमी देखी गई है और उम्मीद है कि यह काफी कम समय के लिए होगा। थॉम्पसन ने कहा कि संभवत: पिछले एक साल में भारत सरकार के बड़े और नीतिगत बदवाल के चलते ऐसा हुआ हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे कई कारण हैं जिनके चलते लोगों की यात्रा करने की क्षमता व इच्छा पर प्रभाव पड़ा है, इनमें नोटबंदी और जीएसटी भी बड़ी वजह हैं। हालांकि अमेरिका में आव्रजन विरोधी सामान्य भावनाओं को इसका कारण बताने संबंधी सवाल के जवाब में थॉम्पसन ने कहा कि भारत में इसका असर कम है। उन्होंने कहा कि वह घटती संख्या के पीछे के किसी खास कारण को इंगित नहीं कर सके हैं, लेकिन आशा जताई कि यह अल्पकालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अगस्त तक बना लें विदेश घूमने का प्लान, इस कंट्री का वीजा फ्री


ब्रांड यूएसए ने अमेरिका के 11 बड़ी बाजारों पर यह शोध किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को भारतीयों के बीच अनुकूल रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास वीजा मुद्दा भी आया था जो अब हल हो गया है। 

अमेरिका को भारत से 2021 तक कई उम्मीदें
वर्ष 2016 में भारत से अमेरिका की यात्रा करने वालों ममें 11 लाख 70 हजार यात्री शामिल थे जिन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 1.36 करोड़ डॉलर का योगदान दिया था। वाणिज्य विभाग ने नए अनुमान के मुताबिक 2016 के मुकाबले 2021 में अमेरिका को 8,14,000 यात्रियों के अतिरिक्त रूप से अमेरिका आने की उम्मीद है। यह 2016 के हिसाब से 72 फीसदी अधिक होगा। इस लक्ष्य के लिए दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानों में और बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed