फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Due to late arrival of Donald Trump in UN General Assembly tradition of America's address was broken

संयुक्त राष्ट्र में देर से पहुंचे ट्रंप, दूसरे नंबर पर अमेरिका के संबोधन की परंपरा टूटी

Tue, 25 Sep 2018 11:37 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Due to late arrival of Donald Trump in UN General Assembly tradition of America's address was broken
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम परिचर्चा में पारंपरिक रूप से ब्राजील के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का संबोधन होता है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वजह से यह परिपाटी टूट गई। वह अपने संबोधन के लिए देर से संयुक्त राष्ट्र पहुंचे और अपने निर्धारित वक्त पर संबोधित नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर ने मंगलवार को 73वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र आम परिचर्चा को संबोधित किया। मौजूदा चलन में महासभा के अध्यक्ष की बैठक के बाद महासचिव बयान देते हैं जिसके बाद महासभा के अध्यक्ष और फिर ब्राजील और अमेरिका के प्रतिनिधियों का संबोधन होता है।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर, अमेरिकी राष्ट्रपति संबोधित करते हैं लेकिन आम परिचर्चा के लिए ट्रंप देर से पहुंचे और महासभा के मौजूदा सत्र की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को संबोधित करने के लिए बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचर्चा में सदस्य राष्ट्र का संबोधन होता है और इसके बाद जरूरत पड़ने पर जवाब दिया जाता है। कुछ अपवाद को छोड़कर वर्ष 1955 में 10 वें सत्र से ब्राजील पहले संबोधित करता है और दूसरे नंबर पर अमेरिका का संबोधन होता है। (इनपुटःभाषा)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed