फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Due to cyber attacks, several hours delayed in American Newspaper circulation

साइबर अटैक के चलते अमेरिका में कई घंटे देरी से बंटा अखबार

Mon, 31 Dec 2018 05:00 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 31 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Due to cyber attacks, several hours delayed in American Newspaper circulation
American Newspapers

अमेरिका में साइबर अटैक के कारण शनिवार को कई घंटे की देरी से लोगों को अखबार मिला। माना जा रहा है कि यह मालवेयर अटैक था। दरअसल, साइबर अटैक के कारण समाचारपत्रों के कार्यालयों के सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। नतीजतन अखबार देरी से प्रकाशित हुए और हॉकरों को देरी से मिले। इससे लोगों के घरों तक भी देरी से पहुंचे। 

विज्ञापन


एलए टाइम्स की शनिवार की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले तो सर्वर में परेशानी हुई है। इसके बाद ट्रिब्यून पब्लिशिंग का कंप्यूटर खराब हो गया, जो देश के कई बड़े अखबारों के प्रॉडक्शन और प्रिटिंग से जुड़ा हुआ था। इससे एलए टाइम्स, सैन डिएगो यूनियन ट्रिब्यून, न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जनरल का वितरण प्रभावित हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नहीं बताया जा सकता है कि कितने सब्सक्राइबर इससे प्रभावित हुए हैं, लेकिन लोगों को कई घंटे की देरी से अखबार मिला।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, हमले का मकसद इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर सर्वर को निष्क्रिय करना था। होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा कि हम संभावित मालवेयर अटैक की रिपोर्ट से अवगत हैं, जिससे कई अखबार प्रभावित हुए हैं। हम सरकार और उद्योग पार्टनर्स के साथ मिलकर स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं। अभी हमला करने वालों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed