फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   dream of going to the moon yet to come true, SpaceX Plan to Send a Tourist

चांद की सैर करने का सपना जल्द होगा पूरा, अमेरिकी कंपनी बिग फाल्कन रॉकेट के जरिये भेजेगी पर्यटक

Sat, 15 Sep 2018 01:10 AM IST
एजेंसी, लास एंजिलिस। 
एजेंसी, लास एंजिलिस।  Updated Sat, 15 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
dream of going to the moon yet to come true, SpaceX Plan to Send a Tourist
SpaceX

चांद की सैर का सपना जल्द सच होने वाला है। निजी अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता कंपनी ‘स्पेस एक्स’ ने बिग फाल्कन रॉकेट (बीएफआर) के जरिये चांद पर पर्यटक भेजने की घोषणा है। इस रॉकेट को लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘स्पेस एक्स ने बीएफआर के जरिये चांद के आसपास की सैर करने के लिए एक निजी पर्यटक से अनुबंध किया है। अंतरिक्ष में जाने का सपना देखने वालों की इच्छा पूरा करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।’ हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह सोमवार को योजना की विस्तृत जानकारी देगी। 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब स्पेस एक्स ने चांद के करीब पर्यटक भेजने की योजना बनाई है। फरवरी, 2017 में कंपनी ने 2018 के अंत में चांद के पास दो अंतरिक्ष पर्यटक भेजने का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पर्यटकों को ड्रैगन क्रू व्हीकल से भेजने की योजना थी। स्पेस एक्स अमूमन इस व्हीकल का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनों को आपूर्ति के लिए करती है। हालांकि, उसकी यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। 

नंबर गेम 
- 1972 में अंतिम अपोलो मिशन के बाद से इंसान ने चांद पर कदम नहीं रखा है। 
- 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रीन चांद पर पहुंचने वाले पहले मनुष्य थे। 
- 24 अंतरिक्ष यात्री ही अब तक के इतिहास में चांद पर पहुंच सके हैं। 


क्रू शिप बनाने पर भी काम 
स्पेस एक्स नासा की व्यावसायिक साझेदार है, जो एक क्रू शिप बनाने में जुटी है। यह क्रू शिप अगले साल अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की कक्षा में अपनी पहली उड़ान भरेगा। 2011 में स्पेस शटल प्रोग्राम खत्म होने के बाद यह पहला मौका होगा, जब अमेरिका की अंतरिक्ष तक पहुंच बहाल हो सकेगी।  

नासा भी कर रहा है तैयारी 

अमेरिकी राष्ट्रपति चांद पर दोबारा इंसान भेजने की योजना का समर्थन कर चुके हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा भी इस दिशा में काम कर रही है। नासा चांद पर ऐसा गेटवे बनाने में जुटी है, जो मंगल और अन्य क्षुद्र ग्रहों पर मिशन भेजने के लिए लांचिंग पैड का काम करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed