{"_id":"5be50547bdec226959417065","slug":"donald-trump-will-celebrate-diwali-on-next-tuesday-in-our-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप अपने ‘ओवल ऑफिस’ में अगले मंगलवार को मनाएंगे दिवाली : व्हाइट हाउस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप अपने ‘ओवल ऑफिस’ में अगले मंगलवार को मनाएंगे दिवाली : व्हाइट हाउस
भाषा, वॉशिंगटन
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी मंगलवार को अपने ‘ओवल ऑफिस’ में दीपावली मनाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ट्रंप के उप-सहायक राज शाह ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया, ‘‘राष्ट्रपति अगले मंगलवार को अपने ओवल ऑफिस में दीया जलाकर दीपावली मनाएंगे।’’
विज्ञापन
ट्रंप ने बुधवार को दुनिया भर में दीपावली मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दी थीं और कहा था कि यह भारत एवं अमेरिका के बीच दोस्ती के रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाने का खास मौका है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया एक खुशहाल और यादगार दीपावली मनाने में उनके साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विकास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को भी ‘‘असाधारण’’ करार दिया। रिपब्लिकन नेशनल कमिटी की प्रमुख रॉना मैक्डेनियल ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन