फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump wife melaina said, trump Trump does not have hidden agenda

पत्नी ने कहा, ट्रंप का कोई छिपा एजेंडा नहीं

Tue, 19 Jul 2016 03:07 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 19 Jul 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
donald trump wife melaina said, trump  Trump does not have hidden agenda
पत्नी मेलिना के साथ डोनल्ड ट्रंप - फोटो : getty images
अमरीकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुनने के लिए हो रहे पार्टी सम्मेलन की शुरूआत हंगामे से हुई है। जब डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ रजिस्ट्रेशन करने से कुछ डेलिगेट्स को रोका गया तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। सम्मेलन के अध्यक्ष ने जब इसकी अनुमति नहीं दी तो लोगों ने सीटी बजाईं।
विज्ञापन


ओहायो के क्लीवललैंड शहर में हो रही चार दिन की कनवेंशन में डोनल्ड ट्रंप की पत्नी मेलिना ट्रंप ने कहा है कि उनके 'पति की देशभक्ति में कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है।' मेलिना ओहायो में राष्ट्रीय सम्मेलन को पहले दिन संबोधित करते हुए कहा कि उनके पति 'जीतने वाले उम्मीदवार हैं।'
विज्ञापन


स्लोवेनिया की मेलिना ने अपने जीवन की बात करते हुए कहा कि उन्हें अमरीका में रहना क्यों पसंद है। उन्होंने ट्रंप को सख्त, ईमानदार, दयालु और परवाह करने वाला इंसान बताया। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर डोनल्ड ट्रंप के नाम का औपचारिक ऐलान होगा। डॉनल्ड ट्रंप गुरुवार को अंतिम दिन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्लू बुश और जॉर्ज डब्लू बुश जैसे कई महत्वपूर्ण रिपब्लिकन नेता सम्मेलन में शामिल नहीं हुए हैं। उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रहे मिट रोमिनी ने इमिग्रेशन मुद्दे पर ट्रंप के रुख पर चिंता जताते हुए सम्मेलन में शामिल होने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed