{"_id":"5b5e5a424f1c1bee748b6bd6","slug":"donald-trump-warns-on-border-security-issue-by-government-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने दी चेतावनी- सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर कर देंगे सरकारी कामबंदी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने दी चेतावनी- सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर कर देंगे सरकारी कामबंदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा, यदि डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने सहित यूएस आव्रजन व्यवस्था में उनके अनुसार बदलाव का समर्थन करने से इनकार किया तो वह सरकारी कामबंदी के लिए तैयार हो जाएंगे। उन्होंने इस बात का ट्वीट करते हुए आगे लिखा, लाटरी, कैच और रिलीज से छुटकारा पाना चाहिए और अंत में मेरिट आधारित आव्रजन व्यवस्था पर चलना चाहिए। हमें जरूरत है कि काबिल आदमी ही हमारे देश में आएं।
विज्ञापन
अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार समेत तमाम मुद्दों पर मांगा डेमोक्रेट पार्टी से समर्थन
बता दें कि ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में सीमा पर अवैध आव्रजन को रोकने के लिए दीवार बनाने का वादा किया था। संसद ने उन्हें थोड़ा फंड दिया, लेकिन उनके आग्रह के हिसाब से ये पर्याप्त नहीं था। ट्रंप अवैध आव्रजन में भी बदलाव चाहते हैं, जिसमें वीजा लॉटरी कार्यक्रम को हटाना भी शामिल है। साथ ही वह देश में अवैध तरीके घुसने का प्रयास करते प्रवासियों को छोड़ने की व्यवस्था भी खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इन प्रवासियों को इस शर्त पर छोड़ दिया जाता है कि वे अदालती सुनवाई के लिए हाजिर रहेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी और कुछ रिपब्लिक पार्टी के सदस्य भी उनकी तरफ से प्रस्तावित बदलावों पर आपत्ति जताते रहे हैं।
विज्ञापन