फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump urges Russia to find missing Hillary Clinton emails

हिलेरी क्लिटंन के गायब 30,000 ईमेल्स को ढूंढ़ने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का रूस से आग्रह

Thu, 28 Jul 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump urges Russia to find missing Hillary Clinton emails
फाइल फोटोः डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में रहे हैं। - फोटो : Getty Images
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधते हुए रूस से मदद मांगी है। डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि रूस हिलेरी क्लिंटन के गायब 30,000 ईमेल का पता लगाएं। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'रूस, मैं उम्मीद करता हूं कि तुम 30,000 गायब ईमेल्स का पता लगाओगे।' इसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप पर हमला तेज कर दिया। डेमोक्रेट्स का कहना है कि डोनाल्ड का यह कदम विदेशी ताकत को अमेरिका की जासूसी के लिए मंजूरी देने जैसा है। 
विज्ञापन


8 नवंबर को अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का सामना करने जा रही हिलेरी क्लिंटन ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। 

'लापरवाह' हिलेरी क्लिटंन

Donald Trump urges Russia to find missing Hillary Clinton emails
फाइल फोटोः हिलेरी पर ईमेल्स को लेकर विवाद रहा है। - फोटो : Getty Images
हालांकि बाद में ट्रंप के प्रवक्ता जेसोन मिलर ने सफाई देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को हिलेरी का ईमेल हैक करने को नहीं कहा। उन्होंने कहा कि ट्रंप का इशारा प्राइवेट ईमेल सिस्टम की तरफ था, जिसका प्रयोग हिलेरी ने 2009-2013 के दौरान विदेश सचिव रहते हुए किया।

उन्होंने 2015 में उस सिस्टम की जांच में अमेरिकी अधिकारियों को हजारों ईमेल सौंपे, लेकिन उन्होंने 30,000 ईमेल्स को जारी नहीं किया। हिलेरी ने इन्हें व्यक्तिगत ई-मेल बताया था।

एफबीआई ने इस मामले की जांच में क्रिमिनल चार्ज का कोई आधार नहीं पाया था। हालांकि एफबीआई के डायरेक्टर जेम्स कोमी ने इसी महीने कहा था कि 'क्लासिफाइड सूचनाओं' को लेकर हिलेरी का रवैया बेहद लापरवाही भरा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed