फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump tried to pay Her after sex says playboy model Karen McDougal

प्लेबॉय की पूर्व मॉडल का दावा- ट्रंप ने जब पहली बार मेरे साथ संबंध बनाए तो मैं खूब रोई

Fri, 23 Mar 2018 09:31 PM IST
एजेंसी, लॉस एंजिल्स
एजेंसी, लॉस एंजिल्स Updated Fri, 23 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump tried to pay Her after sex says playboy model Karen McDougal

प्लेबॉय की एक पूर्व मॉडल का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका संबंध 10 महीने तक चला था। इतना ही नहीं मॉडल ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप से माफी मांगते हुए कहा कि पहली बार संबंध बनाने के बाद डोनाल्ड ने उन्हें पैसे देने की कोशिश की थी। सीएनएन के एंडरसन कूपर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मशहूर मॉडल मैकडाउगल ने यह दावा किया।

विज्ञापन


मैकडाउगल ने कहा, ‘बात 2006 की है। जब ट्रंप और मेरे बीच पहली बार शारीरिक संबंध बने। शारीरिक संबंध बनने के तुरंत बाद ट्रंप ने मुझे पैसे ऑफर किए। लेकिन मैं समझ नहीं पा रही थी कि पैसे कैसे ले लूं। मैंने ट्रंप को देखा और कहा कि मैं उस तरह की लड़की नहीं हूं।’ 
विज्ञापन


मॉडल ने आगे कहा, ‘इस घटना के बाद घर वापस आने के दौरान मैं रास्ते में खूब रोई और सोचा कि अब कभी ट्रंप से नहीं मिलूंगी। लेकिन जब ट्रंप ने मुझे लगातार कॉल किया तो मैं फिर डेट पर जाने को तैयार हो गई।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकडाउगल इंटरव्यू के दौरान ट्रंप को लगातार आकर्षक पुरुष बता रहीं थी। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद हमारे कई बार शारीरिक संबंध बने। अप्रैल 2007 में हमारे संबंध खत्म हो गए। मैं खुद को इसके लिए दोषी मानती हूं और मेलानिया से इस सब के लिए माफी मांगती हूं। 


इस इंटरव्यू के प्रसारण के बाद मची खलबली पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने मॉडल के साथ इस प्रकार के किसी भी संबंध से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed