फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump to sign executive order to reverse Obama's climate policies

ओबामा की जलवायु परिवर्तन नीतियों को बदलने तैयारी में ट्रंप

Tue, 28 Mar 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 28 Mar 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
 Donald Trump to sign executive order to reverse Obama's climate policies
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक-एक कर ओबामा की नीतियों को पलटने में लगे हुए हैं। पहले उन्होंने ओबामा की हेल्थकेयर योजना को पलटने की कोशिश की, वहीं अब ओबामा की जलवायु नीतियों को उलटने की तैयारी में लगे हुए हैं। ट्रंप एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसमें ओबामा के जलवायु परिवर्तन से जुड़ी नीतियों को बदलने की दिशा में उठाए गए कदम से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पिसर ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन को दूर करने के लिए पिछली सरकारों के प्रयासों को पीछे करने का प्रयास है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा है कि, " राष्ट्रपति, राष्ट्रमंडल ऊर्जा संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को सीमित करने वाली अनावश्यक नियामक बाधाओं को कम करके देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। यह आदेश आर्थिक विकास और रोजगार सृजन करने के लिए ऊर्जा और बिजली को सस्ती, विश्वसनीय और स्वच्छ रखने में मदद करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ट्रम्प के पहले संघीय बजट एक सप्ताह पहले जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की जलवायु परिवर्तन नीतियों को समाप्त करने की अपनी मंशा को दोहराया है। साथ ही इस बजट में स्वच्छ ऊर्जा योजना के लिए वित्त पोषण को खत्म करना शामिल था।

ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को धोखा करार दिया और पेरिस समझौते से अमेरिका के निकलने की चेतावनी भी दी। पेरिस समझौता पिछले साल लागू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed