फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump threatens to close US-Mexico border

अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर बंद करने की धमकी दे रहे हैं ट्रंप

Fri, 23 Nov 2018 01:06 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Donald trump threatens to close US-Mexico border
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर अघोषित समय के लिए बंद करने की धमकी दी है। रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा में परिवार के साथ छुट्टी मना रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि यदि उनका प्रसाशन इस निष्कर्ष पर पहुंचता है कि उनके दक्षिणी सहयोगी ने अपनी तरफ बॉर्डर पर नियंत्रण खो दिया है, उस दिन बॉर्डर बंद कर दिया जायेगा। 

विज्ञापन


ट्रंप के ऐसा कहने के पीछे का कारण है सेंट्रल अमेरिका के हजारों प्रवासियों एवं शरणार्थियों का शरण की खोज में तिजुआना के बॉर्डर पर पहुंचना, जिसे ट्रंप ने चिंता का विषय बताया है। इससे पहले भी ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि 6 नवंबर मध्यावधि चुनाव के पहले उन्होंने बॉर्डर सक्रिय सैनिकों की टुकड़ी भेजी है और उन्हें आदेश भी दिया था कि जरूरत पड़ने पर वे प्रवासियों पर घातक बल का प्रयोग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के संघीय न्यायाधीश ने प्रवासियों की अमेरिका में घुसने से मना करने के ट्रंप के आदेश को सिरे से खारिज किया है। साथ ही इसे अमान्य भी ठहराया है। 9 नवंबर को ट्रंप प्रसाशन ने एक घोषणा को मंजूरी दी थी कि दक्षिणी बॉर्डर से अमेरिका में प्रवेश करने वाले किसी भी प्रवासियों को अमेरिका में आश्रय नहीं दिया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed