फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump targets Boeing on twitter, shares fall

ट्रंप के एक ट्वीट ने मचाया शेयर मार्केट में बवाल, बोइंग के 678 करोड़ साफ

Wed, 07 Dec 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
donald trump targets Boeing on twitter, shares fall
- फोटो : Getty Images

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने शब्दों की वजह से सिर्फ सोशल मीडिया पर ही भूचाल नहीं लाते बल्कि उनके शब्द पूंजी बाजार पर सीधे तौर पर असर डालते हैं। ट्रंप के एक ट्वीट की वजह से यूएस की विमान बनाने वाली कंपनी के स्टॉक मार्केट से एक अरब डॉलर (678 करोड़) गाएब हो गए।

विज्ञापन


इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक ट्रंप के जिस ट्वीट से स्टॉक मार्केट में भूचाल आया उसमें कहा गया कि कंपनी एक नया 747 एयर फोर्स वन प्‍लेन बना रहा है जिसकी कीमत कंट्रोल से ज्यादा है। सरकार कंपनी के साथ करार खत्म करे!।
विज्ञापन


ये ट्वीट शिकागो ट्रिब्यून में छपी उस खबर के तुरंत बाद आया जिसमें बोइंग के सीईओ ने ट्रंप की अन्तरराष्ट्रीय व्यापार नीति पर संदेह जाहिर किया था।

आंकड़ों में देखें ट्रंप के ट्वीट ने कैसे डाला असर

donald trump targets Boeing on twitter, shares fall

फाइनेंशियल डेटा मुहैया कराने वाली कंपनी फैक्‍ससेट के मुताबिक ट्रंप के ट्वीट से कंपनी का शेयर 152.16 डॉलर (10314.16 रुपये ) का था। ट्वीट के अचानक बाद बाजार में कंपनी के शेयर में एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, जो कि 149.75 (10150.80 रुपये) शेयर हो गया।

इस वजह से कंपनी के कुल शेयर 0.84 प्रतिशत नीचे चले गए और कंपनी की वैल्यू मे कुल एक अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बाद में कंपनी की शेयर मार्केट में स्थिति ठीक हो गई। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रंप के रवैये का असर कंपनी के निवेशकों पर पड़ा।

बोइंग के प्रवक्ता के मुताबिक हम सरकार के साथ कुल 170 मिलियन डॉलर के करार के साथ काम कर रहे हैं। हमारी इसे और बढ़ाने की योजना है। बोइंग ने जनवरी में एयर फोर्स वन विमान का कांट्रेक्ट हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed