फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump take swearing to secure border says only qualified people will come to America

ट्रंप ने सीमा सुरक्षित करने की ली शपथ, कहा योग्य लोग ही अमेरिका आएं

Sat, 23 Jun 2018 02:41 PM IST
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump take swearing to secure border says only qualified people will come to America
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित रखने और गैरकानूनी तरीके से लोगों के प्रवेश को रोकने का प्रण करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि सिर्फ योग्य लोग ही अमेरिका आएं। ट्रंप ने कड़ी आलोचनाओं के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में आव्रजक परिवार को बच्चों से अलग करने की विवादस्पद नीति को वापस ले लिया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने देश में अवैध तरीके से रहने वालों द्वारा मारे गए लोगों के परिवारों से व्हाइट हाउस में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार का पहला कर्तव्य और बड़ी वफादारी अमेरिका के लोगों के प्रति है। यहां के नागरिकों की देश में और सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने में है। 
विज्ञापन


‘एंजल फैमिली’ के नाम से पहचाने जाने वाले इन परिवारों को ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे देश में योग्य लोग आएं न कि ऐसे लोग जिन्हें अन्य देश कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं और यहां भेजते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सोचते हैं कि वह यहां अपने अच्छे लोगों को रखने जा रहे हैं? वह अपने अच्छे लोगों को नहीं, बल्कि खराब लोगों को रखने जा रहे हैं और जब वह अपराध करते हैं तो हम अचंभित होते हैं। हम तब तक चैन से नहीं रहेंगे जब तक हमारी सीमा सुरक्षित नहीं हो जाती। हम अंतिम रूप से आव्रजन संकट को सभी के लिए एक बार में ही समाप्त करेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि लोग इस देश में आएं लेकिन वैध तरीके से आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed