{"_id":"5982badc4f1c1b62698b47e6","slug":"donald-trump-suspends-chief-director-of-national-security-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप ने किया नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के निदेशक को बर्खास्त","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रंप ने किया नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के निदेशक को बर्खास्त
एजेंसी/ भाषा
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस में चल रही उठापटक के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शीर्ष खुफिया निदेशक और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोगी एजरा कोहेन वाटनिक को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘जनरल मैकमास्टर एनएससी के खुफिया निदेशालय के तहत एजरा कोहेन के नेतृत्व में अंजाम दिए गए अच्छे कार्यों की सराहना करते हैं। उन्होंने इस बार संकल्प लिया है कि इस काम को आगे ले जाने के लिए कुछ अलग किस्म के अनुभव उपयुक्त रहेंगे।’
विज्ञापन
ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मैकमास्टर कोहेन-वाटनिक को मार्च में उस समय हटाने वाले थे, जब उन्हें लेकर चिंताएं जाहिर की गई थीं। लेकिन कोहेन-वाटनिक ने ट्रंप के शीर्ष सलाहकारों स्टीव बैनन और जेयर्ड कुशनेर से अपील की थी कि वे हस्तक्षेप करके उनकी नौकरी बचाएं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कोहेन-वाटनिक को दिए जाने वाले नए प्रभार की विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, ‘जनरल मैकमास्टर इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि एजरा प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी एक अन्य स्थिति में रहते हुए अहम योगदान कर सकेंगे।’