फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump suggests 'punishment' for women who get abortions.

ट्रंप का विवादित बयान, गर्भपात कराने वाली महिलाओं को मिले सजा

Thu, 31 Mar 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump suggests 'punishment' for women who get abortions.
- फोटो : Reuters
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गर्भपात कराने वाली महिलाओं को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप ने ये साफ नहीं किया कि सजा कैसी होनी चाहिए लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि गर्भपात कराने वाली महिलाओं के लिए सजा का प्रावधान होना चाहिए।

विसकॉन्सिन स्थित टाउन हॉल में इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से क्रिस मैथ्यूज ने पूछा कि क्या गर्भपात के लिए सजा होनी चाहिए? इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी ना किसी प्रकार की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन

हिलेरी क्लिंटन ने जताया कड़ा ऐतराज

Donald Trump suggests 'punishment' for women who get abortions.
क्या महिलाओं को भी सजा होनी चाहिए तो इस पर ट्रंप ने कहा कि हां, उन्हें भी सजा होनी चाहिए। ये विषय दशकों से विवाद का विषय बना हुआ है। ये हालात तब से हैं जब से सुप्रीम कोर्ट ने इसको कानूनी रूप से सही ठहराया है।

इस मुद्दे पर जब ट्रंप से पूछा गया कि इसमें सजा कैसी होनी चाहिए? इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि अभी तक मैंने इस बारे में नहीं सोचा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि महिलाएं गर्भपात करवा सकती हैं, लेकिन केवल अवैध जगहों पर ही।

हालांकि ट्रंप की इस टिप्पणी पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की दौड़ में आग चल रही हिलेरी क्लिंटन ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने ट्वीट कर ट्रंप की टिप्पणी को डरावना करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed