अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसलों से ज्यादा किसी देश या व्यक्ति को भलाबुरा कहने के कारण खबरों में आते हैं। कभी वह चीन को धमकी देते हैं तो कभी पाकिस्तान को मूर्ख कहते हैं। आज हम आपको ट्रंप के ऐसे ही कुछ बयान दिखाने जा रहे हैं-
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कमजोर और बेईमान कहना
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो को कमजोर और बेईमान करार दिया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जी-7 सम्मेलन के दौरान बहुत ही हल्का व्यवहार किया और कहा कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाए हैं वे अपमानजनक हैं। ट्रूडो को बेईमान और कमजोर लिखते हुए उन्होंने कहा कि हमारे टैरिफ डेयरी पर उनके 270 फीसदी के बदले हैं। उन्होंने ट्रूडो पर गलत बयान देने का भी आरोप लगाया।
सीरिया पर हमले को ठीक कहना
अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा था कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की संयुक्त कार्रवाई से सीरिया के रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट हो गया है। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमारा अभियान पूरा हुआ। इससे अच्छे नतीजे नहीं मिल सकते थे।" ट्रंप के ऐसे फैसले पर वर्जीनिया के डेमोक्रेट सीनेटर टिम काइन ने कहा कि कांग्रेस की अनुमति लिए बिना सीरिया पर किया गया राष्ट्रपति ट्रंप का यह हमला गैरकानूनी है। नूनी है।
अकोस्टा को बदत्तमीज और बुरा व्यवहार करने वाला कहना
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा को व्हाइट हाउस पास वापस मिलने पर कहा था कि यह कोई कोई बड़ी चीज नहीं है और अगर उसने दोबारा बुरा व्यवहार किया तो उसे बाहर फेंक दिया जाएगा।
बता दें ट्रंप सीएनएन के पत्रकार पर काफी गुस्सा हो गए थे क्योंकि उन्होंने मैक्सिको के प्रवासियों और 2016 के चुनावों से संबंधित सवाल किए थे। इस दौरान ट्रंप ने पत्रकारों को काफी भला बुरा भी कहा था। ट्रंप ने उन्हें बदत्तमीज और बुरा व्यवहार करने वाला भी कहा।
पाकिस्तान को कहा मूर्ख
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को लेकर अपने ट्वीट में कहा, "बेशक हम ओसामा बन लादेन को काफी पहले ही पकड़ लेते। मैंने इस मुद्दे को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अटैक से कुछ पहले ही अपनी किताब में उठाया था। राष्ट्रपति क्लिंटन अपने निशाने से चूक गए। हमने पाकिस्तान को अरबों रुपये दिए और उन्होंने कभी हमें नहीं बताया कि वो (ओसामा) वहां है। मूर्ख!..."
ट्रंप ने इसके बाद एक ट्वीट और किया, "अब हम पाकिस्तान को अरबों रुपये नहीं देने जा रहे हैं, क्योंकि उसने हमारा पैसा तो लिया पर हमारे लिए कुछ नहीं किया। बिन लादेन एक बड़ा उदाहरण है, अफगानिस्तान एक अन्य उदाहरण है। वे केवल उन देशों में से एक थे जो बदले में कुछ भी दिए बिना अमेरिका से लेते थे।"
बता दें ट्रंप ने पाक को दी जाने वाली सैन्य सहायता में कटौती के अपने प्रशासन के फैसले के बाचव करते हुए कहा था, "हम उन्हें हर साल 1.3 बिलियन डॉलर दे रहे थे, जो अब हम उसे कभी नहीं देंगे, वैसे, मैंने इसे खत्म कर दिया क्योंकि उसने हमारे लिए कुछ नहीं किया।" उन्होंने कहा था "मिलिट्री अकेडमी के पास पाकिस्तान में वो (लादेन) रह रहा था , पाकिस्तान में सभी को पता था कि वो वहां है।" बता दें ट्रंप ने उसी घर का हवाला देते हुए ये बात कही जहां लादेन साल 2011 में अमेरिकी सील्स द्वारा मारा गया था।