{"_id":"5b2b0e404f1c1b214d8b784c","slug":"donald-trump-signs-executive-order-to-end-family-separations-at-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने वापस लिया अवैध प्रवासियों से बच्चे अलग करने का आदेश","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने वापस लिया अवैध प्रवासियों से बच्चे अलग करने का आदेश
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Thu, 21 Jun 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
अवैध रूप से सीमा पार कर अमेरिका में आने वाले प्रवासियों से उनके बच्चों को अलग करने के आदेश की वैश्विक स्तर पर निंदा होने और पूरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे वापस ले लिया।
विज्ञापन
ट्रंप ने बुधवार को सांसदों से इस मुद्दे पर हुई मुलाकात में कहा था कि हम बहुत जल्दी एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। बाद में ट्रंप ने पुराने आदेश को खत्म करने वाले शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, ये परिवारों को एकसाथ रखने के लिए है। मैं परिवारों को अलग किए जाने के दृश्य को पसंद नहीं करता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कुछ सप्ताहों में अमेरिकी सीमा अवैध रूप से पार करने वाले अभिभावकों से करीब 2500 बच्चों को अलग कर दिया गया था, जिनकी रोती-बिलखती तस्वीरें मीडिया और सोशल साइटों पर जमकर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन