फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump says White House Press Secretary Josh Earnest a 'foolish guy'

व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी 'जोश अर्नेस्ट' को ट्रंप ने कहा 'बेवकूफ'

Sat, 17 Dec 2016 03:01 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 17 Dec 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump says White House Press Secretary Josh Earnest a 'foolish guy'
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्ट पर करारा हमला बोलते उन्हें ‘बेवकूफ’ बताया है। उन्होंने कहा कि जोश अर्नेस्ट ऐसे ‘बेवकूफ’ शख्स हैं, जो सकारात्मक संदेश भी बेसुरे अंदाज देते हैं। दरअसल, अर्नेस्ट ने कहा था कि रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जिताने के लिए हैकिंग की थी, जिससे ट्रंप भलीभांति वाकिफ थे।

विज्ञापन


पेंसिल्वेनिया के हर्शे में समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘इस बेवकूफ जोश अर्नेस्ट को मैं नहीं जानता हूं।’ उन्होंने कहा कि प्रेस सेक्रेटरी का पद बेहद अहम होता है, लेकिन फिर भी वह बुरे अंदाज में संदेश देते हैं। वह कह सकते हैं कि देवियों और सज्जनों आज हम आईएस को पूरी तरह हरा चुके हैं। इस लहजे में अर्नेस्ट का संदेश देना अच्छा नहीं सुनाई देगा।’
विज्ञापन


मालूम हो कि जोश अर्नेस्ट ने कहा था कि रूस के कथित तौर पर अमेरिकी चुनाव में दखल देने तथा हैकिंग किए जाने के बारे में डोनाल्ड ट्रंप को जानकारी थी। इस पर अमेरिका के भावी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अर्नेस्ट को शायद ऐसे बयान देने के लिए किसी से आदेश मिल रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अर्नेस्ट ने अपने बचाव में कहा, ‘यह सच्चाई है कि रिपब्लिकन प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए रूस को हैकिंग के लिए उकसा रहे थे। उनका मानना था कि इससे उनके अभियान में मदद मिलेगी। यह विवादास्पद बयान नहीं है। मैं तर्कवितर्क नहीं करना चाहता हूं, लेकिन मैं एक सच्चाई कबूल करने की कोशिश कर रहा हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed