{"_id":"5c2277f8bdec2256af3f4f60","slug":"donald-trump-says-the-shutdown-will-continue-till-the-agreement-on-the-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप बोले, दीवार पर समझौते तक जारी रहेगा शटडाउन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप बोले, दीवार पर समझौते तक जारी रहेगा शटडाउन
Wed, 26 Dec 2018 12:03 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर खासा असर डाल रहे सरकारी शटडाउन के जल्द खत्म होने की संभावनाओं को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नकार दिया है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि संघीय सरकार का आंशिक शटडाउन तब तक जारी रहेगा, जब तक यूएस-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड उपलब्ध कराने की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
ट्रंप ने क्रिसमस के दिन विदेश में तैनात अमेरिकी सैनिकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा, मैं आपको नहीं बता सकता कि सरकार दोबारा कब काम शुरू करेगी। मैं आपसे कह सकता हूं कि यह तब तक दोबारा काम नहीं करेगी, जब तक हमें एक दीवार, एक बाड़, (जो भी विपक्षी इसे कहना चाहें) मिल नहीं जाती। जो वह चाहते हैं, मैं इसे वही कहूंगा, लेकिन सभी एक ही बात है। यह देश में घुसने वाले लोगों और ड्रग्स के लिए एक बैरियर होगी। ट्रंप ने आगे कहा, यदि आपके पास दीवार नहीं है, तब हम फिलहाल काम शुरू नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिकी सरकार शनिवार से आंशिक शटडाउन पर है और फिलहाल एक राजनीतिक गतिरोध के कारण बंद हो गए सरकारी दफ्तरों को खोलने के लिए ठोस प्रयास देखने को नहीं मिले हैं। सरकार के आंशिक शटडाउन के चलते करीब 4 लाख कर्मचारियों को घर बैठकर क्रिसमस मनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जबकि 4.2 लाख के करीब कर्मचारियों को बिना वेतन के काम करने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
हालात और बदतर होते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि संघीय सरकार के दायरे में आने वाले आंतरिक सुरक्षा, न्याय और कृषि विभागों समेत कई अहम विभागों का तिमाही बजट शुक्रवार आधी रात को खत्म हो जाएगा। आंशिक शटडाउन के चलते फिलहाल दोबारा बजट जारी नहीं हो सकता है। इसके बावजूद यूएस-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाए जाने के लिए ट्रंप और विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के बीच चल रहा गतिरोध फिलहाल नए साल के बाद तक खिंचता दिखाई दे रहा है।