फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump says rogue killers may have killed Khoshoggi

शैतान हत्यारों’ ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की होगी: ट्रंप

Tue, 16 Oct 2018 04:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Donald trump says rogue killers may have killed Khoshoggi
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पत्रकार जमाल खशोगी के लापता होने और उनकी ‘हत्या’ के लिए ‘‘शैतान हत्यारे’’ जिम्मेदार हो सकते हैं। दो हफ्ते पहले तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में दाखिल होने के बाद से खशोगी लापता हैं और उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

 

ट्रंप ने सऊदी अरब के किंग सलमान के साथ फोन पर 20 मिनट तक हुई बातचीत के बाद यह टिप्पणी की। किंग सलमान से बातचीत पर ट्रंप ने कहा कि खशोगी के साथ जो कुछ भी हुआ, उस पर सऊदी सुल्तान ने अनभिज्ञता जाहिर की। राष्ट्रपति ने कहा कि वह विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को सऊदी अरब और हर जरूरी जगह पर भेजेंगे ताकि खशोगी की संभावित मौत की तह तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन



मूल रूप से सऊदी नागरिक खशोगी अमेरिका में रहते और काम करते थे। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस से निकलते वक्त पत्रकारों से कहा, ‘‘किंग ने इसके बारे में कोई जानकारी होने से पूरी तरह इनकार किया।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं (सलमान के) मन की बात में नहीं पड़ना चाहता। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि हो सकता है इसके पीछे कुछ शैतान हत्यारे हों। मेरा मतलब है कि किसे पता है? हम इसकी तह तक जल्द ही जाएंगे, लेकिन उन्होंने पूरी तरह इनकार किया।’’ 


सऊदी अरब ने खशोगी से संबंधित पूछताछ में शामिल किसी भी सुझाव को गुस्से में खारिज कर दिया है। तुर्की के राष्टपति , रेसेप तय्यिप एर्डोगान और सऊदी शाह सलमान ने रविवार को घोषणा की, कि मामले की जांच करने के लिए "संयुक्त कार्य समूह" बनाया गया है।

तुर्की ने पहले से ही 15 लोगों के समूह के विवरण प्रकाशित किए हैं और कुछ सऊदी खुफिया से जो खशोगी के गायब होने के समय इस्तांबुल पहुंचे। ट्रम्प प्रशासन सऊदी साम्राज्य का एक करीबी राजनीतिक और वाणिज्यिक सहयोगी है लेकिन विश्वसनीय जांच को ध्यान में रखते हुए साथ ही ये भी कोशिश करेगा की तुर्की और रियाद के बिगड़े संबंध में सुधार हो सके।



मामले ने एक अंतरराष्ट्रीय हाहाकार मचा दी है, यूरोपीय सहयोगियों ने जिम्मेदार लोगों के लिए "एक विश्वसनीय जांच" और उत्तरदायित्व का आग्रह किया है। तुर्की जांचकर्ताओं का मानना है कि हत्यारों की एक टीम ने दूसरे कमरे में खींचने से पहले, खशोगी से इमारत की दूसरी मंजिल पर कंसुल जनरल के कार्यालय में पूछताछ की थी। लेकिन विश्वसनीय जांच को ध्यान में रखते हुए साथ ही ये भी कोशिश करेगी की टर्की और रियाद के बिगड़े संबंध में सुधार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed