फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump says, media is enemy of American people

डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिकी मीडिया को बताया जनता का दुश्मन

Sat, 18 Feb 2017 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Donald trump says, media is enemy of American people

अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब मीडिया आ गई है। एक ट्वीट में अपने देश की मीडिया पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने उसे अमेरिकी जनता की दुश्मन बता दिया।

विज्ञापन


मीडिया को लेकर अक्सर नाराज रहने वाले ट्रंप ने यह ट्वीट राष्ट्रपति बनने के बाद फ्लोरिडा में अपने तीसरे वीकेंड वेकेशन के दौरान दिया। इस दौरान ट्रंप मीडिया पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


बता दें कि मीडिया को लेकर ट्रंप का रवैया शुरू से ही नाराजगी वाला रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तो अपनी यह नाराजगी उन्होंने खुलकर जाहिर की थी। कई बार उन्होंने देश की मीडिया पर बिके होने और अपने खिलाफ गलत मुहिम चलाने का आरोप भी लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी उनकी यह नाराजगी जारी है। द फेक न्यूज मीडिया नाम से किए गए ट्वीट में उन्होंने अपने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों न्यूयार्क टाइम्स, एनबीसी न्यूज, एबीसी, सीबीएस और सीएनएन पर भड़ास निकाली।

पहले भी मीडिया पर बिके होने का आरोप लगाते रहे हैं ट्रंप

Donald trump says, media is enemy of American people

इन प्रमुख मीडिया संस्‍थानों का नाम ट्वीट में लेते हुए ट्रंप ने कहा कि ये मेरे दुश्मन नहीं, अमेरिकी जनता के दुश्मन हैं। ट्रंप की यह भड़ास यहीं पूरी नहीं हुई, दो घंटे बाद फिर एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मीडिया को लपेटे में ले लिया। 

अपने एक प्रेस कान्फ्रेंस का जिक्र करते हुए ट्रंप ने बताया कि कैसे एक व्यक्ति ने उसकी तारीफ करते हुए कहा था कि "मैने इतनी प्रभावी प्रेस कान्फ्रेंस कभी नहीं देखी है..... इस बात से कई सहमत भी होंगे। जबकि फर्जी मीडिया ने उसे अलग तरह से प्रदर्शित किया। बेईमान।" 

इससे पहले भी ट्रंप देश की मीडिया को कई बार निशाने पर रख चुके हैं। ऐसा लगता है जैसे वो मीडिया को गंभीरता से लेने के ही इच्छुक नहीं हैं। हालांकि ट्रंप के इस रवैये की मीडिया सहित कई वर्ग आलोचना कर चुके हैं लेकिन उन्हें शायद ही इस बात से कोई फर्क पड़ता हो। 

हाल ही में लिए गए उनके कई फैसलों का मीडिया सहित अन्य संस्‍थानो ने भी विरोध किया लेकिन इससे बेपरवाह ट्रंप अपने काम में लगे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि ट्रंप की नाराजगी सिर्फ अपने देश की मीडिया से है, बल्कि वह दुनियाभर के मीडिया संस्‍थानों को लेकर समय समय पर अपनी भड़ास निकालते रहते हैं। 

कई बार अपने बयानों में वह मीडिया पर बिके होने और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगा चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed