{"_id":"5bb15521867a5570e55b1de8","slug":"donald-trump-says-india-wants-trade-agreement-with-america-to-avoid-duty-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप बोले, शुल्क बढ़ोतरी से बचने को अमेरिका संग व्यापार समझौता चाहता है भारत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप बोले, शुल्क बढ़ोतरी से बचने को अमेरिका संग व्यापार समझौता चाहता है भारत
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Mon, 01 Oct 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने उत्पादों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी से बचने के लिए भारत की इच्छा अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करना चाहता है। ये दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया दिनों में दूसरी बार किया है। इस बार अपने सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि मार्क लिंसकॉट की भारत यात्रा के कुछ दिन बाद शनिवार को ट्रंप ने ये बात कही। लिंसकॉट ने अपने भारत दौरे पर कई वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और संभावित व्यापारिक समझौते को लेकर विस्तार से चर्चा की थी।
कई बार भारत पर अमेरिकी उत्पादों पर 100 फीसदी आयात शुल्क थोपने का आरोप लगा चुके ट्रंप ने शनिवार को भारत के साथ की जाने वाली वार्ताओं के मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम एक देश के रूप में भारत से अच्छे संबंध चाहते हैं। वे अब एक समझौता चाहते हैं, क्योंकि वे मुझे वो (भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी) नहीं करने देना चाहते, जो मैं करने जा रहा हूं। इसलिए वे मुझे फोन कर रहे हैं। ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में भी आरोप लगाया था कि अमेरिकी प्रशासन के अपने उत्पादों पर ज्यादा शुल्क को लेकर सख्त रवैये के बावजूद भारतीय उनके साथ एक व्यापार समझौता चाहते हैं।
लगाना चाहते हैं 25 फीसदी शुल्क
ट्रंप ने भारत की तरफ से लगाए जाने वाले शुल्क का हवाला देते हुए कहा, आप मुक्त व्यापार की बात करते हैं। वे हमारे उत्पादों पर 60 फीसदी शुल्क लगाते हैं और जब वे उसी उत्पाद को अमेरिका भेजते हैं तो हम उस पर कोई शुल्क नहीं लगाते। इसलिए अब मैं उन पर 25 फीसदी, 20 या 10 फीसदी शुल्क लगाना चाहता हूं। आप क्या सोचते हैं? ये मुक्त व्यापार नहीं है। हम इसे पसंद नहीं करते। मैं कहता हूं, ये आदमी कहां से आए हैं? आपको अंदाजा भी नहीं है कि ये कितना कठिन है। हालांकि ट्रंप ने बाद में मौजूदा भीड़ से कहा कि उन्होंने भारत का नाम महज एक उदाहरण के तौर पर उपयोग किया है। उन्होंने कहा, मैं अन्य देशों का उदाहरण दे सकता हूं, जो अमेरिका के साथ क्रूरता कर रहे हैं।