फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump said he would call Saudi King Salman on missing journalist Jamal Khashoggi

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- गायब पत्रकार जमाल खगोशी के बारे में सऊदी राजा से करुंगा बात

Sat, 13 Oct 2018 10:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump said he would call Saudi King Salman on missing journalist Jamal Khashoggi
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह सऊदी अरब के राजा सलमान से गायब पत्रकार जमाल खाशोगी के बारे में पूछेंगे। मतभेद वाले इस पत्रकार को तुर्की में स्थित सऊदी के वाणिज्य दूतावास में खुद कि हत्या किए जाने का डर था। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब उनपर कांग्रेस दबाव डाल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तुर्की के इस्तांबुल में खागोशी की सऊदी अधिकारियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी है। 

विज्ञापन


59 साल के जमाल खागोशी जोकि वाशिंगटन पोस्ट में काम किया करते थे, वह इस्तांबुल अपनी शादी के लिए दस्तावेज इकट्ठा करने के लिए गए थे। ट्रंप ने कहा, 'मैं राजा सलमान से कुछ मुद्दों को लेकर बात करुंगा। मैं उनसे बात करने वाला हूं। हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि तुर्की की भयावह परिस्थितियों में क्या हुआ, सऊदी अरब और पत्रकार का उससे क्या लेना-देना है। इसके बारे में अभी तक कोई नहीं जानता है। लोगों ने अपने विचार बनाने शुरू कर दिए हैं। जैसे ही वह बन जाएंगे, हम आपको बता देंगे। लेकिन यह भयावह चीज है।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी के राजा के साथ होने वाली बातचीत को लेकर किसी भी तरह का इशारा देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं आपको नहीं बता सकता लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं कि उन्हें बहुत सख्ती का सामना करना पड़ेगा, बहुत से लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं क्योंकि वास्तव में यह एक भयानक परिस्थिति है। हम देखेंगे कि क्या होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष एड रॉयस और रैंकिंग सदस्य एलियट एंजल मे ट्रंप को पत्र लिखा है। जिसमें खगोशी के गायब होने पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा है, 'राष्ट्रपति जी, हम सऊदी के साथ अपने रिश्ते का सम्मान करते हैं। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और समझौतों के तहत हत्या और अन्य उल्लंघनों के संबंध में सजा से छूट नहीं दी जा सकती है।'


तुर्की-अरब मीडिया एसोसिएशन (टीएएम) ने खाशोगी के समर्थन में तुर्की में बने सऊदी के वाणिज्य दूतावास के बाहर रैली आयोजित की थी। सरकार के पूर्व सलाहकार रहे खाशोगी सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यमन में युद्ध में सऊदी अरब के दखल के आलोचक रहे हैं। अपनी संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले साल से वह अमेरिका में आत्मनिर्वासित जीवन जी रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed