{"_id":"592a160d4f1c1b9944536937","slug":"donald-trump-s-son-in-law-jared-kushner-secretly-communicated-with-russia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के दामाद ने गोपनीय संचार चैनल पर की रूस से चर्चा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के दामाद ने गोपनीय संचार चैनल पर की रूस से चर्चा
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
Updated Sun, 28 May 2017 05:43 AM IST
विज्ञापन
इवांका ट्रंप और जेरेड कुशनर
- फोटो : NBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कश्नर की दिसंबर में अमेरिका स्थित रूसी राजदूत से गोपनीय मुद्दों पर बातचीत बहस का ज्वलंत मुद्दा बनी हुई है। रूस-अमेरिका संबंधों के कारण इस पर पूरी दुनिया के देशों की निगाह है। चर्चा में शामिल तीन लोगों के मुताबिक यह बातचीत व्हाइट हाउस का कार्यभार संभालने के लिए बनने वाली ट्रंप की ट्रांजिशन टीम और मास्को के बीच सीरिया व अन्य नीतियों पर गोपनीय चैनल स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशने के संबंध में हुई।
अमेरिका रूस का पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी है और जैरेड कश्नर ने ट्रंप टॉवर में हुई इस मुलाकात के दौरान रूस के राजदूत सर्गेइ आई. किस्लियाक के साथ बैक चैनल व्यवस्था बनाने को लेकर चर्चा की थी, इस कारण दुनिया के कई देशों की निगाह इस मुद्दे पर टिक गई है। क्योंकि किसी भी प्रकार से यदि ट्रंप के अमेरिकी चुनाव में रूस की मदद लेने की बात सही निकलती है तो इससे रूस के खिलाफ खड़े नाटो देश और सीरिया पर उनकी रणनीति सभी पर प्रभाव पड़ना तय है।

अमेरिका एफबीआई को करना चाहता है शामिल
donald trump
इस मुलाकात के बाद ट्रंप की ट्रांजिशन टीम स्थापित हुई थी। इस मामले में आई हालिया रिपोर्टों पर व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इसलिए माना जा रहा है कि अमेरिकी चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप की व्यापक जांच में एफबीआई ने कश्नर को भी शामिल किया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जैरेड कश्नर या किस्लियाक में से किसने सबसे पहले यह गोपनीय संचार चैनल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। जांचकर्ताओं का मानना है कि कश्नर के पास कई सूचनाएं हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वो अपराध में संदिग्ध श्रेणी वाली हों। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन भी इस बैठक के दौरान मौजूद थे। हालांकि इस बैठक में शामिल तीन लोगों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि कश्नर, माइकल फ्लिन और सर्गेइ किस्लियाक के बीच इस मुलाकात के बावजूद यह संचार चैनल कभी स्थापित नहीं हो पाया।