{"_id":"57cfedc64f1c1b7f2f318d0d","slug":"donald-trump-s-big-carolina-reveal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप बोले, पहले ही दिन ओबामा की 'खराब' नीतियों को रद्द कर दूंगा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रंप बोले, पहले ही दिन ओबामा की 'खराब' नीतियों को रद्द कर दूंगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : getty images
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उतरे उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं। इसी सिलसिले में अब ट्रंप ने कहा है कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो व्हाइट हाउस में उनका पहला दिन बेहद खास होगा और वह इसी दिन से पिछली सरकार की नीतियों को रद्द करना शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ट्रंप ने कहा कि वह ओबामा सरकार की कथित खतरनाक नीतियों को रद्द करने में अपना पहला दिन लगाएंगे। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह बात कही।
ट्रंप ने राष्ट्रपति ओबामा की जिन नीतियों को रद्द करने की मंशा जाहिर की है उनमें सीरियाई शरणार्थी मसला, ओबामा केयर स्कीम, एनएएफटीए पर दोबारा बातचीत का आदेश और मेक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण शुरू करना शामिल है।
विज्ञापन
ट्रंप ने राष्ट्रपति ओबामा की जिन नीतियों को रद्द करने की मंशा जाहिर की है उनमें सीरियाई शरणार्थी मसला, ओबामा केयर स्कीम, एनएएफटीए पर दोबारा बातचीत का आदेश और मेक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण शुरू करना शामिल है।
विज्ञापन