फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump Rushed Off Stage By Secret Service When Someone Shouts “Gun” At Reno Rally

ट्रंप की सभा में बंदूक चलने की आवाज से अफरातफरी

Mon, 07 Nov 2016 02:04 AM IST
एजेंसी/ रेनो (अमेरिका)
एजेंसी/ रेनो (अमेरिका) Updated Mon, 07 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Rushed Off Stage By Secret Service When Someone Shouts “Gun” At Reno Rally
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की नेवादा सभा में अचानक बंदूक चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए उन्हें मंच से सुरक्षित उतार लिया। सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक अनजान शख्स ने गोली चला दी जिससे सभा में खलबली मच गई। हालांकि बाद में पता चला कि वह नकली हथियार था। 
विज्ञापन


उस व्यक्ति की पहचान ऑस्टिन क्राइट्स के रूप में हुई है जिसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी, सीक्रेट सर्विस के एजेंट तथा स्वाट अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। थोड़ी देर बाद ट्रंप दोबारा मंच पर आए और हिलेरी क्लिंटन पर जोरदार हमला बोला। ट्रंप खेमे के लोग इसे भारी सुरक्षा चूक बता रहे हैं। उधर, एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि क्राइट्स के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हिरासत से छूटने के बाद क्राइट्स ने बताया कि मामला उस समय शुरू हुआ जब उन्होंने ‘रिपब्लिकंस ट्रंप के खिलाफ’ का कार्ड लहराया। इस पर कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने बंदूक के बारे में चिल्लाना शुरू कर दिया। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने आसपास गहन तलाशी की लेकिन कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। वापस मंच पर आने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘यह कोई नहीं कह रहा कि हमारे लिए सब कुछ काफी आसान होगा लेकिन हम रुकेंगे नहीं। मैं सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने काफी फुर्ती के साथ और पेशेवर तरीके से मामले को हैंडल किया।’ एक प्रत्यक्षदर्शी ने एनबीसी न्यूज को बताया, ‘मुझे बंदूक की आवाज सुनाई दी। हम सभी एक तरफ भागने लगे। सभी काफी डर गए थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई थी ऐसी ही एक घटना
जून में लास वेगास में ट्रंप की एक रैली के दौरान एक पुलिस अधिकारी की गन छीनने की कोशिश कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। संदिग्ध खुद स्वीकार किया था कि उसने ट्रंप को गोली मारने की योजना बनाई थी। 


अंतिम दौर में पहुंचा चुनाव प्रचार
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। आठ नवंबर को वोट डाले जाएंगे इससे पहले ट्रंप और हिलेरी मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। भारतवंशी मतदाता चुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। उधर, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा चुनाव में हमले करने की साजिश रचने की खबर से प्रशासन अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed