{"_id":"5b538b064f1c1b4d748b64ae","slug":"donald-trump-rattled-a-former-lawyer-said-taping-of-client-talks-is-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने पूर्व वकील को लताड़ लगाई, कहा- मुवक्किल की बातों को टेप करना गैरकानूनी ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने पूर्व वकील को लताड़ लगाई, कहा- मुवक्किल की बातों को टेप करना गैरकानूनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन को उस रिपोर्ट के बाद लताड़ लगाई है, जिसमें कहा गया कि कोहेन ने पूर्व प्लेब्वॉय मॉडल को रुपये दिए जाने के बारे में उनके साथ एक चर्चा की रिकॉर्डिंग कर ली थी और अब यह टेप एफबीआई के पास है। इस मॉडल ने दावा किया था कि उसके ट्रंप से रिश्ते रहे हैं और इस बात को उनके वकील कोहेन ने टेप कर ली थी।
विज्ञापन
इस पर ट्रंप ने कहा कि कोहेन का यह तरीका गैरकानूनी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कि अच्छी खबर है कि आपके पसंदीदा राष्ट्रपति ने गलत कुछ नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि द न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को अपनी एक खबर में बताया कि एफबीआई ने इस साल कोहेन के कार्यालय पर छापे के दौरान यह रिकॉर्डिंग जब्त की थी।
विज्ञापन
कोहने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर ट्रंप के बारे में शर्मनाक खबरों को रोकने के लिए महिला को भुगतान देने को लेकर जांच के घेरे में है। कोहेन अब ट्रंप के वकील नहीं हैं।
विज्ञापन