फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump organisation cancels business talks in three countries

ट्रंप ने भारत समेत 3 देशों से कारोबारी बातचीत की रद्द

Fri, 06 Jan 2017 11:41 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ न्यूयॉर्क 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ न्यूयॉर्क  Updated Fri, 06 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump organisation cancels business talks in three countries
ट्रंप - फोटो : ANI

ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना के साथ चलने वाली कारोबारी बातचीत को रद्द कर दिया है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कार्यभार संभालने के लिए 3 सप्ताह से भी कम समय बचा है और उन्होंने भावी प्रोजेक्टों से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।

विज्ञापन


ट्रंप के वकील एलन गार्टेन ने बताया कि कंपनी ने स्थानीय पार्टनरों के साथ रियो दे जेनेरियो में संभावित कार्यालय को लेकर होने वाली चर्चा का एमओयू रद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने ब्राजील व अर्जेंटीना के साथ भारत के पुणे में चल रहे प्रोजेक्टों पर होने वाली प्रारंभिक बातचीत को भी रद कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि कंपनी द्वारा गुड़गांव में भी कुछ प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन पर अलग से कोई ब्यौरा उपलब्ध नहीं हो पाया है। ट्रंप द्वारा यह बातचीत रद्द करने के पीछे उस दबाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है जो पिछले साल ब्राजील, अर्जेंटीना व पड़ोसी जॉर्जिया में होटलों के लाइसेंस को लेकर बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोचकों के तर्क के आगे ट्रंप दबाव में

Donald Trump organisation cancels business talks in three countries

कहा गया था कि ट्रंप को नए दफ्तर में जाने से पहले अपने कारोबार को अलग करना चाहिए। हालांकि अमेरिकी संविधान में ऐसा कोई नियम नहीं है कि राष्ट्रपति को उसका कारोबार या निवेश खत्म करना चाहिए, लेकिन आलोचकों के तर्क के आगे ट्रंप दबाव में इसलिए आ गए क्योंकि उनके संस्थान की जड़ें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन देशों में जमी हुई हैं जिनके साथ अमेरिका के अपने हित व संघर्ष भी जुड़े हुए हैं।

फिलहाल कारोबार बेचने के कोई संकेत नहीं
ट्रंप ने फिलहाल इस बात के कोई संकेत नहीं दिए हैं कि क्या उनकी योजना अपना कारोबार बेचने की है, लेकिन उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि फिलहाल उनका इरादा किसी नई डील को अंजाम देने का नहीं है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप अपना कारोबार दो वयस्क बेटों को सौंपकर व्हाइट हाउस जा रहे हैं। ट्रंप की करीब 20 देशों में 500 कंपनियां हैं, जिनमें भारत की गुड़गांव व पुणे के प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed