फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump 'orders Barack Obama's ambassadors to resign posts'

ट्रंप का फरमान, 20 जनवरी तक इस्तीफा दें ओबामा के सभी राजदूत

Sat, 07 Jan 2017 08:39 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन  Updated Sat, 07 Jan 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump 'orders Barack Obama's ambassadors to resign posts'
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना अभूतपूर्व फैसला सुनाया है। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा विभिन्न देशों में नियुक्त सभी राजदूतों को आदेश दिया है कि वे 20 जनवरी को उनका कार्यकाल शुरू होने के दिन तक विदेशों में अपने अपने पदों को छोड़ दें। राजनीतिक रूप से नियुक्त होने वाले इन राजदूतों को ट्रंप ने ग्रेस पीरियड भी नहीं दिया है। 

विज्ञापन


ट्रंप की ट्रांजिशन टीम ने ‘बिना किसी अपवाद’ के यह आदेश 23 दिसंबर को ही जारी कर दिया था। जिन राजनयिकों ने इसे देखा उन्होंने कहा कि - ‘इस फैसले के बाद कुछ महीनों के लिए अमेरिका को ब्रिटेन, जर्मनी और कनाडा जैसे कुछ खास देशों में दूतों के बिना ही काम करना पड़ेगा।’ 
विज्ञापन


इसका एक अर्थ यह भी हुआ कि राजदूतों के परिवार को बहुत कम नोटिस काल में अमेरिका अथवा उनके अपने देश में में लौटना पड़ेगा। जबकि इससे पहले दो पार्टियों के सत्ता परिवर्तन होने पर पुराने राजदूतों को एक-एक करके नए राजदूत द्वारा कार्यभार ले लेने के बाद कार्यमुक्त किया जाता था। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रूप से ट्रंप का यह फैसला काफी सख्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने दो राजदूतों की घोषणा की

Donald Trump 'orders Barack Obama's ambassadors to resign posts'

ट्रांजिशन टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह कदम किसी बैर भाव के तहत नहीं उठाया गया है, बल्कि ओबामा के विदेशों में नियुक्त लोगों को ठीक उसी तरह पद छोड़ना होंगे जिस प्रकार हजारों राजनीतिक सहयोगियों को व्हाइट हाउस और फेडरल एजेंसियों को समय से अपना कार्यभार छोड़ना पड़ता है। राजदूतों ने कहा है कि वे इस फैसले के बारे में नए विदेश मंत्री से इस बारे में अपील करने पर विचार कर रहे हैं। जबकि कुछ दूत इस बारे में ट्रंप की पत्नी मिलेनिया के समक्ष अपनी बात रखने की सोच रहे हैं, ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई जारी रह सके।

ट्रंप ने फिलहाल सिर्फ दो राजदूतों की घोषणा की है
हालांकि ट्रंप ने उनके द्वारा 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने तक सभी देशों के राजदूतों को पद छोड़ने का आदेश दिया है लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने अभी तक सिर्फ दो देशों में ही नए राजदूतों के नाम की घोषणा की है। इनमें पहला नाम डेविड फ्रीडमैन है जो इस्राइल के राजदूत होंगे और दूसरा नाम टेरी ब्रांस्टेड का है जो चीन के राजदूत होंगे। जबकि इसकी संभावना काफी कम है कि ट्रंप 20 जनवरी तक विदेशों में अपने सभी राजदूतों के नाम घोषित कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed