ट्रंप ने भारतीय कॉल सेंटर प्रतिनिधि का उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय लहजे का इस्तेमाल करते हुए एक भारतीय कॉल सेंटर प्रतिनिथि की नकल उतारी। ट्रंप ने इसे भारत से आए इस फर्जी कॉल को 'कुटिल बैंकिंग' की संज्ञा दी। हालांकि, इस दौरान ट्रंप ने भारत की तारीफ करते हुए एक महान देश बताया।
अमेरिका के डेलावेयर में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने जब उनकी क्रेडिट कार्ड कंपनी को यह जानने के लिए फोन किया कि उनकी ग्राहक सेवा केंद्र अमेरिका में कार्यरत है या कहीं और तो उन्हें चौंकाने वाली बात पता चली। उनसे बात करने वाला व्यक्ति भारत से बोल रहा था।
उन्होंने बातचीत के भारतीय लहजे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जब उन्होंने ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से पूछा कि वह कहां से है तो उनसे 'हम भारत से हैं।' उनके इस बात से यह स्पष्ट था कि वह भारतीयों के अमेरिकी कंपनियों के लिए काम करने से खुश नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'भारत एक महान देश है। मैं अन्य नेताओं से दुखी नहीं हूं। मैं अपने नेताओं की बेवकूफी के वजह से दुखी हूं।'
लगाया नौकरी चोरी करने का आरोप
ट्रंप ने कहा, 'मैं चीन से नाराज नहीं हूं। मैं जापान से नाराज नहीं हूं। मैं वियतनाम या भारत से भी दुखी नहीं हूं। वे ढेर सारा पैसा बना रहे हैं। हमारे नेता बेवकूफ हैं।' उन्होंने कहा कि हमारे देश से विनिर्माण क्षेत्र की नौकरियां चोरी की जा रही हैं। हमसे हमारे काम छीने जा रहे हैं। हम हर क्षेत्र में हार रहे हैं। कुछ भी ठीक नहीं है। देश में फैक्टरियां बंद हो रही हैं। हम आगे ऐसा नहीं होने देंगे।
डेलावेयर में भाषण के दौरान ट्रंप ने अपनी विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी आतंकवाद के मुद्दे पर हमला किया। ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई में वह 'कट्टरपंथी इस्लाम' शब्द का प्रयोग नहीं कर रहे।