फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump misquotes on Gandhi.

'महात्मा गांधी पर गलतबयानी' के कारण फंसे ट्रंप

Tue, 01 Mar 2016 01:04 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
donald trump misquotes on Gandhi.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी हासिल करने में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आगे चल रहे डॉनल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में हैं।

विज्ञापन


इस बार उन पर आरोप है कि उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर गलतबयानी की है।

अलबामा में आयोजित चुनावी रैली की एक तस्वीर के साथ ट्रंप ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ''पहले वो आपकी अनदेखी करेंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आपसे लड़ेंगे और तब आप जीत जाएंगे: महात्मा गांधी।''
विज्ञापन


इस पोस्ट के बाद ट्रंप की आलोचना शुरू हो गई है। अमेरिकी मीडिया का कहना है कि इस बात के प्रमाण नहीं हैं कि महात्मा गांधी ने कभी इन शब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप विरोधी लॉबी सोशल मीडिया पर सक्रिय

donald trump misquotes on Gandhi.

ट्रंप विरोधी लॉबी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है। स्कॉट टी स्मिथ ने ट्विटर पर लिखा, ''गांधी ने यह नहीं कहा था।''

'द हिल' नाम की अमेरिकी राजनीतिक वेबसाइट ने लिखा, ''इस बात का कोई रिकार्ड नहीं है कि गांधी ने कभी इस मुहावरे का प्रयोग किया, जिसे उनका बताया जा रहा है।''

कुछ इसी तरह की बात समाजवादी नेता निकोलस क्लिन ने 1918 में मजदूरों की एक सभा में की थी। क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर ने इसे दस प्रमुख गलत उद्धरणों में शामिल किया है।

हालांकि इस विवाद पर अभी ट्रंप खेमे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके पहले डॉनल्ड ट्रंप ने एक पैरोडी अकाउंट से इटली के फासीवादी नेता मुसोलिनी से जुड़े एक कोट को री-ट्वीट किया था।

इसमें लिखा था, "100 साल तक एक भेड़ की तरह जीने से अच्छा है कि केवल एक दिन शेर की तरह जियो।" इस री-ट्वीट के लिए भी डॉनल्ड ट्रंप को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed