फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump its a fake news that he watches television daily four to five hours

डोनाल्ड ट्रंप बोले- 4-8 घंटे मेरे टीवी देखने की खबर फर्जी 

Tue, 12 Dec 2017 05:21 AM IST
एजेंसी वॉशिंगटन
एजेंसी वॉशिंगटन Updated Tue, 12 Dec 2017 05:21 AM IST
विज्ञापन
donald trump its a fake news that he watches television daily four to five hours
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनके नियमित 4-8 घंटे टीवी देखने की खबर फर्जी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के केबल न्यूज लंबे समय तक देखने की खबर प्रकाशित की थी, जिसमें तीन बड़े केबल न्यूज नेटवर्क सीएनएन, एमएसएनबीसी और फॉक्स न्यूज शामिल है। इनके माध्यम से ट्रंप देश-विदेश की खबरों से जुड़े रहते हैं। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘एक और फर्जी खबर, इस बार न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर फर्जी कि मैं एक दिन में 4-8 घंटे टीवी देखता हूं-गलत?’ अपने एशिया दौरे पर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि वह टीवी कभी-कभार देखते हैं क्योंकि वह अपना ज्यादातर समय दस्तावेजों को पढ़ने में गुजराते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: ‘फर्जी खबर’ के लिए ट्रंप नाराज, 'वॉशिंगटन पोस्ट' के रिपोर्टर ने मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप अपने राजनीतिक सफर में सीएनएन और अन्य न्यूज चैनल की आलोचना करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सीएनएन के एंकर डॉन लेमन के शो की निंदा करते हुए कहा कि जब से मैंने खराब रिपोर्टिंग के लिए उसे टेलीविजन पर सबसे बुरा आदमी कहा तब से मैं  कभी डॉन लेमन का शो नहीं देखता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed