फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   after Donald trump angry on fake news Washington post apologized

‘फर्जी खबर’ के लिए ट्रंप नाराज, 'वॉशिंगटन पोस्ट' के रिपोर्टर ने मांगी माफी

Mon, 11 Dec 2017 05:40 AM IST
एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Updated Mon, 11 Dec 2017 05:40 AM IST
विज्ञापन
after Donald trump angry on fake news Washington post apologized
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में हो रही अपनी रैली को लेकर वॉशिंगटन पोस्ट के एक संवाददाता द्वारा भ्रामक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद उसे माफी मांगने को कहा और संवाददाता ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी भी मांगी। वॉशिंगटन पोस्ट के लिए राजनीतिक मामलों को कवर करने वाले डेव वीगल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। 

विज्ञापन


इस तस्वीर में दिख रहा था कि ट्रंप जब सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे तब कुर्सियां खाली पड़ी थीं। इस पर ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, ‘वीगल द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीर मेरे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से घंटों पहले की है, जिसमें खाली कुर्सियां दिख रही है। इस दौरान रैली में शामिल होने के लिए आ रहे हजारों लोग रास्ते में थे। वास्तविक तस्वीर अब दिखी है। पूरी जगह भरी हुई थी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बहुत सारे लोगों को बाहर ही रहना पड़ा। मैं माफी की मांग करता हूं।’ 
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप ने किया चुनावी वादा पूरा, येरूशलम को दी इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाददाता वीगल ने कुछ मिनट के भीतर ही माफी मांगते हुए ट्वीट किया, ‘जी हां, मैं माफी मांगता हूं। डेली मेल के डेविट मार्टोस्को ने जब मुझे इस चूक के बारे में बताया तो मैंने इसे डिलीट कर दिया। तस्वीर में जब आप दाहिने हिस्से में चल रहे थे तो मैं इसकी वजह से संशय में आ गया था।’ वीगल द्वारा माफी मांगने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया कि वह चाहते हैं कि संवाददाता को नौकरी से निकाला जाए। इसके अलावा ट्रंप ने रविवार सुबह सीएनएन को भी कथित रूप से गलत रिपोर्टिंग के लिए निशाने पर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed