{"_id":"5c251d59bdec2256b86d6f47","slug":"donald-trump-is-the-biggest-culprit-of-fake-news-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक न्यूज के सबसे बड़े दोषी हैं ट्रंप : विशेष यूएन दूत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फेक न्यूज के सबसे बड़े दोषी हैं ट्रंप : विशेष यूएन दूत
Fri, 28 Dec 2018 12:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिव्यक्ति और विचार रखने की आजादी पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत डेविड काये ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेट पर गलत सूचनाओं के सबसे बड़े दोषी हैं।
विज्ञापन
काये ने बुधवार को कहा कि जब दुष्प्रचार की बात आती है तो सरकारें वास्तविक अपराधी होती हैं। मेरे देश अमेरिका में, फर्जी सूचनाओं को देने के सबसे बड़े दोषी अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों की तरफ से फैलने वाले फर्जी समाचार की समस्याओं पर पत्रकारों को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
गूगल, फेसबुक, ट्विटर जैसे मंच बॉट व विदेशी हस्तक्षेप जैसे दुष्प्रचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर लड़ाई में मदद कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामग्री नहीं हटाना चाहिए। काये के अनुसार, इन मंचों को सामग्री पर नियंत्रण स्थापित करने के बदले स्पैम और बॉट खाते को कम करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बता दें कि ट्रंप ने कई बार अमेरिकी मीडिया को लोगों का दुश्मन करार दिया है और फेक न्यूज फैलाने के लिए कई प्रतिष्ठानों की आलोचना की है।
विज्ञापन