फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald Trump imitate Prime Minister narendra Modi and said he is a beautiful man

व्हाइट हाउस में जब ट्रंप ने उतारी पीएम मोदी की नकल और साधा निशाना

Tue, 27 Feb 2018 10:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
donald Trump imitate Prime Minister narendra Modi and said he is a beautiful man
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल की है। लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय उच्चारण का इस्तेमाल नहीं किया। खबरों की अगर माने तो ट्रंप ने भारत द्वारा हार्ले डेविडसन बाइक पर लगाए गए उच्च आयात शुल्क का विरोध किया है। वह व्हाइट हाउस में गवर्नर को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

 

ट्रंप ने कहा कि हम भारत से निष्पक्ष व्यापार चाहते हैं। हार्ले डेविडसन हर साल हजारों मोटरसाइकिल भारत भेजता है। और कंपनी को अपनी मोटरसाइकिल के लिए 100 फीसदी टैक्स देना पड़ता है।
विज्ञापन


कंपनी द्वारा लगातार दिए जा रहे टैक्स पर उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की और टैक्स 50 फीसदी करने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझे कहा था कि वह टैक्स को कम कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी की खिंचाई करते हुए कहा कि वह सोचते हैं कि वह हमारी मदद कर रहे हैं लेकिन सच पूछा जाए तो वह हमारी मदद बिलकुल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

अपनी बाहों को मोड़ा और आवाज को मोदी स्टाइल में बदला

donald Trump imitate Prime Minister narendra Modi and said he is a beautiful man
modi trump
उन्होंने कहा कि भारत भी हमें मोटरसाइकिल भेजता है और हम उसपर जीरो फीसदी टैक्स पाते हैं। ट्रंप ने बातों बातों में मोदी को एक खूबसूरत आदमी तक कह डाला। उन्होंने कहा कि वह एक खूबसूरत आदमी हैं और कहते हैं कि उन्होंने 50 फीसदी टैक्स को कम कर दिया है।

अब उनकी इस बात पर मुझे क्या कहना चाहिए था? क्या मुझे रोमांचित होना चाहिए था। ट्रंप ये बातें व्हाइट हाउस में गर्वनर की एक सभा को संबोधित करते हुए कह रहे थे। पीएम मोदी की बात करते हुए उन्होंने मोदी की नकल भी उतारी, उन्होंने अपनी बाहों को मोड़ा और आवाज को भी मोदी स्टाइल में बदला। वह कभी मोदी स्टाइल में आवाज को मुलायम रूप दिया तो कभी सीरियस बनाए रखा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed