फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump hatefull speech against muslims

डोनल्ड ट्रंप का फिर विवादित बयान, 'अमेरिका में मुस्लिमों का प्रवेश रोको'

Tue, 14 Jun 2016 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
donald trump hatefull speech against muslims
'अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर अस्थाई रोक लगाने की बात दोहराई' - फोटो : BBC

ऑरलैंडो के नाइटक्लब में गोलीबारी के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीवार डोनल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर अस्थाई रोक लगाने की बात दोहराई है। न्यूहैम्पशायर में ट्रम्प ने कहा कि अमरीकी आप्रवासन प्रणाली बेकार है, इसी की वजह से ऑरलैंडो में गोलीबारी करने वाले हमलावर के परिवार को अफनिस्तान से अमेरिका आने की इजाजत मिली। उन्होंने कहा कि अगर वो राष्ट्रपति बने तो इस समस्या को सुलझाएंगे।

विज्ञापन


मौजूदा प्रणाली की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में और संभावित हत्यारों को आने दिया जा रहा है। ट्रम्प ने कहा कि हम हजारों-हजार लोगों को अमेरिका में आने की इजाजत नहीं दे सकते, इनमें से कई लोग उसी बर्बर हत्यारे जैसी सोच रख सकते हैं।''

विज्ञापन

'ऑरलैंडो में हमला करने वाले बंदूकधारी के बारे में मुस्लिम समुदाय के लोगों को पता था'

donald trump hatefull speech against muslims
चरमपंथियों के हाथ में असॉल्ट राइफ़लें आने से रोकने के उपाय करने की बात भी कही - फोटो : REUTERS

मुस्लिम समुदाय पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ऑरलैंडो में हमला करने वाले बंदूकधारी के बारे में मुस्लिम समुदाय के लोगों को पता था, लेकिन उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधते हुए ट्रम्प ने कहा कि बच-बचके बयान देने से खुलकर इस पर बात करने या कोई कदम उठाने में अड़चन आती है।

वहीं राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने वादा किया कि अगर वो राष्ट्रपति बन जाती हैं तो ऐसे 'अकेले हमला करने वालो' की पहचान करने और उन्हें रोकने को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन को सीरिया और इराक़ में चरमपंथी संगठन के ख़िलाफ़ सफलता मिली है ऐेसे में आईएस हमले तेज़ कर सकता है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की गलियों और सड़कों पर कोई जगह नहीं है। उन्होंने चरमपंथियों के हाथ में असॉल्ट राइफ़लें आने से रोकने के उपाय करने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed