फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald Trump has hailed Indian origin Kalpana Chawla as an American hero

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की कल्पना चावला की तारीफ, बोले- लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है उनका जीवन

Tue, 01 May 2018 03:45 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
donald Trump has hailed Indian origin Kalpana Chawla as an American hero

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं जो अमेरिकी हीरो बन गईं। कल्पना चावला ने अपने जीवन से लाखों लोगों को प्रेरणा दी।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि चावला की उपलब्धियों के लिए कांग्रेस ने उन्हें मरणोपरांत कांग्रेसनल अंतरिक्ष पदक से सम्मानित किया। एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने उन्हें मरणोपरांत नासा स्पेस फ्लाइट पदक तथा नासा विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा। ट्रंप ने कहा, 'कल्पना चावला का साहस और जुनून लाखों अमेरिकी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है जो एक दिन अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखती हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि चावला ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में डिग्री पूरी की थी। साल 1982 में वह मास्टर्स डिग्री के लिए यूनाइटेड स्टेट गईं। कल्पना ने ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग पूरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1988 में कल्पना ने नासा में काम शुरू किया और साल 1997 में पहली बार स्पेस में उड़ान भरी थी। 2003 में उन्होंने दूसरी बार स्पेस में उड़ान भरी थी। आपको बता दें कि वो 2003 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से एक थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed